बॉलीवुड फिल्मों में स्टार्स की जोड़ी से ही पता चल जाता है कि फिल्म हिट होने वाली है या फ्लॉप। कुछ ऑनस्क्रीन कपल ऐसे होते हैं जो फिल्मों में आते हैं और छा जाते हैं। वैसे तो इंडस्ट्री ने कई हिट जोड़ी दी हैं, लेकिन आजतक इन हिट स्टार्स की जोड़ी कभी नहीं बनी। इस लिस्ट में दीपिका-अल्लू अर्जुन से लेकर आलिया-कार्तिक का नाम शामिल है।
कार्तिक आर्यन और आलिया भट्ट दोनों ही स्टार्स बॉलीवुड इंडस्ट्री के अगले सुपरस्टार बनने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। दोनों ने अलग-अलग तो कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन, कभी साथ में काम नहीं किया। अगर दोनों की जोड़ी किसी एक फिल्म के लिए बनती है तो बड़ी हिट हो सकती है।
ऋतिक रोशन को एक्शन किंग कहा जाता है इसी के साथ वह रोमांस फिल्मों के लिए भी जानी जाती है। वहीं अनुष्का शर्मा को भी उनकी कमाल की एक्टिंग के लिए जाना जाता है। अनुष्का और ऋतिक रोशन ने साथ में कभी काम नहीं किया। अगर इनकी फिल्म बनती है तो जबरदस्त हिट साबित होगी।
अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण दोनों ही इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। ये दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे स्टार्स हैं। अगर दीपिका और अल्लू की जोड़ी साथ में बनती है तो सिनेमाघरों में तबाही आ सकती है।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पति-पत्नी हैं। लेकिन, इन्होंने कभी साथ में काम नहीं किया। विक्की कौशल इंडस्ट्री के मंझे हुए स्टार हैं वहीं कैटरीना कैफ बॉलीवुड की परफेक्ट एक्ट्रेस कही जाती है। दोनों स्टार्स के फैंस इन्हें साथ में काम करते हुए देखना चाहते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर दोनों ही बॉलीवुड के उभरते स्टार्स हैं । फैंस दोनों स्टार्स को साथ में काम करते हुए देखना चाहते हैं। इनकी जोड़ी हिट हो सकती है।
रणबीर कपूर और कियारा आडवाणी दोनों ही बॉलीवुड के हॉट एक्टर-एक्ट्रेस कहे जाते हैं। फैंस पर्दे पर इन्हे साथ में काम करते हुए देखना चाहते हैं।