अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' ने 2025 की टॉप ओपनिंग वीक की लिस्ट में मारी धांंसू एंट्री, नहीं हिला पाई 'छावा' की गद्दी

Bollywood Movies Opening Week Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने पहले हफ्ता खत्म होने के बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है।

Authored by: अभयUpdated Dec 12 2025, 07:43 IST
2025 में इन  फिल्मों ने ओपनिंग वीक पर किया धांसू कलेक्शन, देखें रिपोर्टImage Credit : IMDb01 / 07

2025 में इन फिल्मों ने ओपनिंग वीक पर किया धांसू कलेक्शन, देखें रिपोर्ट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है। इसी के साथ अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर साल 2025 की ओपनिंग वीक पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में फिल्म छावा अब भी पहले स्थान पर है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मोंं का नाम शामिल है।

​छावा (Chhaava)Image Credit : IMDb02 / 07

​छावा (Chhaava)

लिस्ट में पहले स्थान पर विक्की कौशल की फिल्म छावा (Chhaava) का नाम है। फिल्म छावा ने ओपनिंग वीके तक 225.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

​धुरंधर (Dhurandhar)Image Credit : IMDb03 / 07

​धुरंधर (Dhurandhar)

अक्षय खन्ना, संजय दत्त और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है। फिल्म का ओपनिंग वीक का कलेक्शन लगभग 203 करोड़ रुपये है।

​​सैयारा (Saiyaara)Image Credit : IMDb04 / 07

​​सैयारा (Saiyaara)

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने ओपनिंग वीक तक 175.25 करोड़ रुपये कमाए थे। ये फिल्म लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

​​वॉर 2 (War 2)Image Credit : IMDb05 / 07

​​वॉर 2 (War 2)

फिल्म वॉर 2 (War 2) का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने ओपनिंग वीक तक 154.75 करोड़ रुपये कमाए थे।

​हाउसफुल 5 (Housefull 5)Image Credit : IMDb06 / 07

​हाउसफुल 5 (Housefull 5)

अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) ने ओपनिंग वीक तक 113.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म लिस्ट में 5वें स्थान पर है।

​थामा (Thamma)Image Credit : IMDb07 / 07

​थामा (Thamma)

एक्टर आयुष्मान खुराना की लीड रोल वाली फिल्म थामा (Thamma) लिस्ट में छठे स्थान पर है। फिल्म का ओपनिंग वीक कलेक्शन 101.09 करोड़ रुपये रहा था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!