Diploma Course for Science Students: 12वीं साइंस (PCM या PCB) से पास करने के बाद अधिकतर छात्र बी.टेक, बीएससी या मेडिकल कोर्सेज की तरफ भागते हैं। लेकिन वहीं कई छात्र ऐसे भी हैं, जो कम समय और कम खर्च में बेहतरीन करियर बनाने की राह पर चलना चाहते हैं। ऐसे छात्र 12वीं के बाद ऐसे डिप्लोमा कोर्स की तलाश में होते हैं, जिनसे वह लाखों की सैलरी कमा सकें और एक शानदार करियर की दिशा में आगे बढ़ सकें। अगर आप भी उन छात्रों में से एक हैं, जो 12वीं के बाद जॉब ओरिएंटेड कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं और थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल नॉलेज और स्किल पर ध्यान देना चाहते हैं तो आइए आपको उन टॉप 5 डिप्लोमा कोर्स (Diploma Courses)के बारे में बताएं, जिन्हें करने के बाद आपकी लाइफ सेट हो जाएगी।
डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग / आईटी
डिजिटल और एआई (AI) के इस दौर में यदि आपकी रुचि कोडिंग, सॉफ्टवेयर, मोबाइल ऐप्स या वेबसाइट डेवलपमेंट में है, तो आप कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग या आईटी में डिप्लोमा कोर्स कर अपना करियर सेट कर सकते हैं। इसमें करियर की बेहतरीन संभावनाएं है। आप कोर्स पूरा करने के बाद जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डिजाइनर, या आईटी सपोर्ट एग्जीक्यूटिव में काम कर लाखों की सालाना सैलरी उठा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या होते हैं Self Finance Course, रेगुलर कोर्स से कैसे है अलग
डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी
अगर आप मेडिकल फील्ड में जाना चाहते हैं लेकिन एमबीबीएस या बीडीएस जैसे लंबे कोर्सेज नहीं करना चाहते, तो DMLT एक बेहतरीन विकल्प है मेडिकल के क्षेत्र में कमद रखने का। इस कोर्स में छात्रों को ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और अन्य मेडिकल डायग्नोस्टिक के बारे में सिखाया जाता है। देश भर के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों, डायग्नोस्टिक सेंटर और लैब में लैब टेक्नीशियन की भारी डिमांड रहती है। इसलिए इस फिल्ड में करियर के अच्छे ऑप्शन उपलब्ध है।
डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग
साइंस के वे छात्र जो कुछ अलग और क्रिएटिव करना चाहते हैं, उनके लिए डिजिटल मार्केटिंग तेजी से आगे बढ़ने वाला क्षेत्र है। इस कोर्स में आपको एसईओ (SEO), सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट राइटिंग और ऑनलाइन एडवरटाइजिंग सिखाई जाती है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप किसी बड़ी कंपनी में डिजिटल मार्केटर, सोशल मीडिया मैनेजर बन सकते हैं या बतौर फ्रीलांसर घर बैठे देश-विदेश के क्लाइंट्स के लिए काम कर सकते हैं। इस फील्ड में एक बार आप पोर्टफोलियो अच्छा बन गया तो सालाना ही नहीं बल्कि आप महीने में लाखों रुपये कमा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BBOSE Class 12 Dummy Admit Card: बिहार ओपन बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक कर पाएंगे सुधार
डिप्लोमा इन केमिकल / पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
यदि आपने 12वीं में केमिस्ट्री में अच्छे थे और आपको इस विषय में रुचि भी है तो आप केमिकल या पेट्रोलियम में डिप्लोमा कर सकते हैं। इस विषय में डिप्लोमा की शिक्षा प्राप्त करने के बाद आप न केवल प्राइवेट नौकरी बल्कि सरकारी क्षेत्र में भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं और लाखों के पैकेज पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इस कोर्स के बाद अगर करियर स्कोप की बात करें तो फर्टिलाइजर कंपनियां, फार्मास्युटिकल (दवा) कंपनियां, प्लास्टिक और तेल रिफाइनरियों (जैसे IOCL, BPCL) में जूनियर इंजीनियर और प्लांट ऑपरेटर के पदों पर जॉब कर सकते हैं।
डिप्लोमा इन डेटा साइंस
डेटा साइंस हमेशा से हाई सैलरी वाले कोर्स की लिस्ट में शामिल रहा है। साइंस की शिक्षा प्राप्त करने वाले, जो छात्र इस क्षेत्र में भी एक बेहतरीन करियर बना सकते हैं।कंपनियां अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए डेटा एक्सपर्ट्स पर निर्भर हैं, ऐसे में डेटा साइंस की शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों की डिमांड भी अधिक रहती है। आप इन कंपनियों में डेटा एनालिस्ट या जूनियर डेटा साइंटिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं और आकर्षक पैकेज प्राप्त कर सकते हैं।
