Akshaye Khanna-Karisma Kapoor: अक्षय खन्ना को बॉलीवुड इंडस्ट्री टॉप और टैलेंटेड एक्टर्स एक माना जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। अपने प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ अक्षय खन्ना अपनी लव-लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। अक्षय खन्ना का नाम बॉलीवुड की कई टॉप हसीनाओं के साथ जुड़ा था लेकिन इनमें से एक को अभिनेता बहुत करते थे। वो हसीना कोई नहीं बल्कि कपूर खानदान की लाडली करिश्मा कपूर थीं। एक समय ऐसा था अक्षय खन्ना, करिश्मा से शादी करने को राजी हो गए थे लेकिन कुदरत को कुछ ही मंजूर था। तो आइए जानते हैं दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जो इनके रास्ते अलग हो गए।
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की मुलाकात किसी फिल्म के सेट पर नहीं हुई थी। अजय देवगन से ब्रेकअप होने के बाद करिश्मा कपूर काफी अकेली पड़ गई थीं। इसके बाद अक्षय खन्ना ने भी करिश्मा को उस दौरान संभाला था और इस ब्रेकअप से उभरने मदद की थी। धीरे-धीरे करिश्मा और अक्षय के बीच दोस्ती बढ़ने लगी थी। दोनों एक-दूसरे की फीलिंग की कद्र करने लगे थे।
अजय देवगन से ब्रेकअप होने के बाद कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि करिश्मा और अक्षय खन्ना दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने लगे थे। यह रिश्ता इतना मजबूर हो गया थे कि इनकी शादी की बातें शुरू हो गईं। कहा जाता है कि रणधीर कपूर भी उनकी बढ़ती नजदीकियों से खुश थे। वो रिश्ते के लिए राजी थे।
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर एक-दूसरे के लिए काफी सीरियस हो गए थे। खबरों के मुताबिक रणधीर कपूर अक्षय से इतने खुश थे कि उन्होंने न सिर्फ अपना आशीर्वाद दिया बल्कि उन्होंने अक्षय के पिता विनोद खन्ना के पास बेटी की शादी का प्रस्ताव भी भेजा। ऐसा लगने लगा था कि अक्षय और करिश्मा की शादी होने ही वाली है। सब कुछ सही होता दिख रहा था लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद नहीं थी।
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि करिश्मा की मां बबिता ने अक्षय खन्ना संग बेटी के रिश्ते का विरोध किया था। बताया जाता है कि करिश्मा की मां को लग रहा था कि उनकी बेटी का करियर ऊंचाईयों पर है। वो नहीं चाहती थी कि शादी के चक्कर में पड़कर करिश्मा अपने करियर में कोई रुकावट डाले।
अक्षय खन्ना ने करिश्मा कपूर संग शादी के सपने भी देखने शुरू कर दिए थे। अक्षय खन्ना अंदर से एकदम टूट गए थे। इस ब्रेकअप के साथ जैसे-तैसे अक्षय ने खुद को संभाला। 51 साल की उम्र में भी अक्षय खन्ना कुंवारे हैं।