अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया। इन दिनों की जोड़ी वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। ऐसी ही एक फिल्म रही मोहरा। फिल्म मोहरा में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को खूब प्यार मिला। फिल्म मोहरा को रिलीज हुए अब 32 साल हो गए है। तो चलिए जानते हैं फिल्म मोहरा के सितारे अब कहां और क्या करते हैं।
एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने फिल्म मोहरा में विशाल अग्निहोत्री का रोल निभाया था। सुनील शेट्टी भी बॉलीवुड में धमाल मचा रहे हैं। सुनील शेट्टी 64 साल के हो गए हैं।
एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म मोहरा में इंस्पेक्टर अमर सक्सेना का रोल निभाया था। अक्षय कुमार 58 साल के हो गए हैं और फिल्मी दुनिया में एक्टिव है।
एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने फिल्म में काशीनाथ का करदार निभाया था। परेश रावल की 70 साल की उम्र में भी बी-टाउन में गदर काट रहे हैं।
एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) फिल्म में रोमा सिंह के रोल में नजर आई थीं। रवीना टंडन अब 53 साल की हो गई हैं। फिल्म दुनिया में अब भी रवीना टंडन का जलवा कायम है।
एक्टर गैविन पैकर्ड (Gavin Packard) ने भी अहम रोल निभाया था। गैविन पैकर्ड अब इस दुनिया में नहीं हैं। गैविन पैकर्ड का 47 साल की उम्र में 2012 में निधन हो गया था।
फिल्म मोहरा में एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) के किरदार का नाम मिस्टर जिंदल था। नसीरुद्दीन शाह अब 75 साल के हो गए हैं।