Netizens Trolled Makers: 'लॉक अप सच या सजा' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर खूब धमाल मचा रहा है। दर्शक इस शो का एक भी एपिसोड मिस नहीं कर रहे हैं। इस शो के हालिया एपिसोड में धीरज धूपर को जेल के अंदर अपने बेटे से मिलने की इजाजत दी गई। इस पल को दर्शकों से छुपाया भी गया। बाद में पता चला कि यह एक नियम तोड़ने से जुड़ा था। जेलर और होस्ट रितेश देशमुख ने खुद यह बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि धीरज धूपर के परिवार ने उन्हें जानकारी दिए बिना मीटिंग के दौरान चिट्ठी देने की कोशिश की। इसके बाद अब नेटिजन्स शो के मेकर्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं। कईयों का यह कहना है कि धीरज को उनके बेटे से मिलने क्यों दिया गया क्योंकि यह शो के नियम को तोड़ना है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' का ट्रेलर गदगद हुए Atlee, रणबीर-यश के लिए कही ये बात)
बेटे से की थी धीरज धूपर ने मुलाकात
धीरज धूपर पर जेल के अंदर सामान चोरी से लाने का आरोप लग रहे थे। ज्यादातर लोगों को लगा कि यह शिल्पा शिंदे और ऑलिव ऑयल वाले विवाद की बात है। ट्विस्ट यह था कि यह धीरज के बारे में था। बाद में उन्हें जेलर के कमरे में बुलाया गया। वहां रितेश ने उन्हें बताया कि उनके बेटे से मिलने की इजाजत तो दी गई थी लेकिन वो एक लैटर चोरी से अंदर ले आए। रितेश ने कहा कि यह घटना दो बार हो चुकी है। इसके बाद धीरज ने अपनी फैमिली से कहा कि वो ऐसा ना करें। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 2026 में ही रिलीज होगी Salman Khan की 'Maatrubhumi', मेकर्स ने टालने की अफवाहों पर लगाई लगाम)
लोगों ने मेकर्स को किया ट्रोल
धीरज धूपर को उनके बेटे से मिलवाने के लिए अब लोगों ने मेकर्स को काफी ट्रोल किया है। कईयों का मानना है कि मेकर्स धीरज धूपर की साइड ले रहे हैं। उन्हें शो में एक स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। लोगों ने से अनुचित बताया है। कई लोगों की यह भी लग रहा है कि मेकर्स धीरज धूपर की ओर बायस्ड हैं।
