Akshay Kumar Bald Look: बॉलीवुड के खिलाड़ी मिस्टर अक्षय कुमार ने 90 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। अक्षय कुमार अपनी शुरुआती फिल्मों में घने काले बालों की वजह से चर्चा में रहते थे। यहां तक कि इंटरनेट पर उनके बालों वाले मीम्स भी वायरल होते हैं। 90 के दशक की उनकी पिक्स उठाकर देखेंगे तो पाएंगे कि अक्की के काले घने वाले उनकी खूबसूरती बढ़ाते थे लेकिन जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती गई, उनके काले बाल गायब होने लगे। 50 पार करने के बाद तो अक्की गंजेपन का सामना भी करने लगे। गंजेपन से निजात पाने के लिए अक्की ने मेडिकल साइंस का सहारा लिया। आइए आपको बताते हैं कि 58 साल की उम्र में भी अक्की इतने स्टाइलिश और हैंडसम कैसे लगते हैं, जबकि कभी वो गंजेपन का सामना कर रहे थे।
अगर 90 के दशक में एंट्री करने वाले कलाकारों की लिस्ट देखेंगे तो पाएंगे कि अक्की उनमें से सबसे स्टाइलिश और हैंडसम थे। उनके लुक की एक वक्त इतनी चर्चा थी कि काजोल जैसी हसीना भी उनकी साइलेंट लवर थी।
जब अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होना शुरु हो गई तो उनकी लड़कियों में फैन फॉलोइंग भी बढ़ने लगी। एक दौर ऐसा आया जब अक्की अपनी सेक्स अपील के लिए लड़कियों के बीच फेमस होने लगे।
अक्षय कुमार के काले घने वालों पर लड़कियां एक दौर में इस तरह से फिदा थीं कि हर ओर उन्हीं की चर्चा होती थी। भले ही उस दौर में सलमान खान और संजय दत्त जैसे एक्टर्स भी रहे हो लेकिन अक्की की फैन फॉलोइंग एकदम अलग ही थी।
अगर आप अक्षय कुमार की फिल्मों को उठाकर देखेंगे तो पाएंगे कि उन्होंने गंजेपन की परेशानी 40 पार करने के बाद पहली बार झेली। 40 की उम्र होते ही अक्की के बाल झड़ने शुरू हो गए थे।
अक्षय कुमार ने जैसे ही 50 की उम्र पार की, वैसे ही उनके सिर से बाल गायब दिखने लगे थे। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि अक्की का सिर कितना खाली है। बताया जाता है कि इसी वक्त उन्होंने मेडिकल साइंस का सहारा लिया और हेयरलाइन ठीक करायी।
अभिनेता अक्षय कुमार का मैच्योर लुक अब कुछ ऐसा दिखता है। भले ही उनके बाल थोड़े कम हो गए हो लेकिन उनकी स्मार्टनेस बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। वो पहले जितने ही स्टाइलिश और हैंडसम लगते हैं।