Ajay Devgn Owns These Expensive Things: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी मूवी 'शैतान' के कारण बड़े पर्दे पर छाए हुए हैं। उनकी इस फिल्म में ज्योतिका और आर माधवन ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। अजय देवगन ने फिल्मों से तो करोड़ों रुपये छापे ही हैं। लेकिन इसके अलावा अजय देवगन ने बिजनेस में भी हाथ आजमाया है। अपना खून-पसीना बहाकर अजय देवगन ने सात पुष्तों के लिए अकेले ही कमाई कर डाली है। खास बात तो यह है कि उनके पास कई ऐसी महंगी चीजें भी हैं, जिसके बारे में सोचकर कोई भी हैरान हो जाएगा। इस लिस्ट में उनके प्राइवेट जेट से लेकर बंगला तक शामिल है। तो चलिए एक नजर डालें उन महंगी चीजों पर-
अजय देवगन के पास 60 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला है, जो कि जुहू के पॉश इलाके में स्थित है। इस बंगले की तस्वीरें देखते बनती हैं।
अजय देवगन के पास आलीशान और करोड़ों का प्राइवेट जेट भी है। इसकी कीमत करीब 84 करोड़ रुपये है। बता दें कि ये प्राइवेट जेट 6 सीटर है, जिसकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं।
अजय देवगन के पास शानदार वैनिटी वैन भी है, जिसकी तस्वीरें देखते बनती हैं। बताया जाता है कि इसे गुजरात के ऑटोमोबाइल डिजाइनर ने डिजाइन किया है।
अजय देवगन के पास रॉल्स रॉयस भी है, जिसकी कीमत 6.95 करोड़ रुपये है। बताया जाता है कि अजय देवगन उन चुनिंदा भारतीयों में शामिल हैं, जिनके पास रॉल्स रॉयस हैं।
अजय देवगन के पास लग्जरी कार मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे भी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ से ज्यादा है। बता दें कि बॉलीवुड के कुछ ही सितारे ऐसे हैं, जिनके पास ये कार है।
अजय देवगन वीएफएक्स कंपनी यानी वीएफएक्स वाला के मालिक हैं, जिसके जरिए वह करोड़ों रुपये छापते हैं। उनकी इस कंपनी ने 'जवान' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए काम किया है।
अजय देवगन का एक घर लंदन में भी स्थित है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। बता दें कि विदेश में भी अजय देवगन ने भी अच्छी-खासी संपत्ति बनाई है।
अजय देवगन के पास केवल रॉल्स रॉयस और मैसेराटी कार ही नहीं, बल्कि कई दूसरी लग्जरी कार भी हैं। इसमें बीएमडब्ल्यू से लेकर रेंज रोवर, ऑडी क्यू 7 जैसी कार शामिल हैं।
अजय देवगन के खाते में इस वक्त कई बिग बजट मूवीज हैं। इस लिस्ट में 'मैदान', 'दे दे प्यार दे 2', 'सिंघम अगेन' और 'रेड 2' तक शामिल है।