एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए इन 8 TV हसीनाओं ने उजाड़ दी अपनी गृहस्थी, चार दिन की चांदनी के लिए की दगाबाजी

TV Actresses Accused of Having Extra Marital Affair: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिनपर शादी के बाद अफेयर करने का आरोप लगा है। इस लिस्ट में अदिति शर्मा से लेकर संजीदा शेख तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 11 2025, 09:32 IST
टीवी की इन हसीनाओं पर लगा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोपImage Credit : Instagram01 / 09

टीवी की इन हसीनाओं पर लगा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

TV Actresses Accused of Having Extra Marital Affair: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसी चीजें घर-गृहस्थी को उजाड़कर रख देती हैं, फिर ये अफेयर चाहे आदमी का हो या फिर औरत का। वहीं आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए उन टीवी हसीनाओं से रूबरू कराएंगे, जिनपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लग चुका है। इस लिस्ट में 'अपोलीना' फेम अदिति शर्मा से लेकर संजीदा शेख तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी एक्ट्रेसेस पर-

रिंकू धवन (Rinku Dhawan)Image Credit : Instagram02 / 09

रिंकू धवन (Rinku Dhawan)

रिंकू धवन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लग चुका है। किरण करमाकर संग शादी के बंधन में बंधे होने के बाद भी रिंकू धवन किसी और पर दिल हार बैठी थीं। एक्ट्रेस का एक मेल सामने आने के बाद उनके अफेयर की पोल खुली थी, जिसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)Image Credit : Instagram03 / 09

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)

दीपिका कक्कड़ पर आरोप है कि उन्होंने शोएब इब्राहिम के लिए रौनक संग तलाक लिया था। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की मुलाकात "ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। उस दौरान दीपिका कक्कड़ पहले से शादीशुदा थीं।

काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi)Image Credit : Instagram04 / 09

काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi)

काम्या पंजाबी पर उनके एक्स-पति बंटी नेगी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। बंटी नेगी का आरोप था कि शादीशुदा होने के बाद भी काम्या पंजाबी का अफेयर निमई बाली संग था।

अदिति शर्मा (Aditi Sharma) Image Credit : Instagram05 / 09

अदिति शर्मा (Aditi Sharma)

अदिति शर्मा ने बीते साल नवंबर में अभिनीत कौशिक संग शादी रचाई थी, लेकिन अब उनके पति ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। अभिनीत कौशिक का कहना है कि अदिति शर्मा 'अपोलीना' फेम समर्थ्य गुप्ता को डेट कर रही थीं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)Image Credit : Instagram06 / 09

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)

मलाइका अरोड़ा पर आरोप है कि अरबाज खान संग शादीशुदा होने के बाद भी एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को दिल दे बैठी थीं। अफेयर के चक्कर में ही मलाइका अरोड़ा ने 2017 में अरबाज संग 19 साल की शादी तोड़ दी।

पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon)Image Credit : Instagram07 / 09

पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon)

पूनम ढिल्लों भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के जाल में फंस चुकी हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की पुष्टि की थी। उनका कहना था कि पति को सबक सिखाने के लिए पूनम ढिल्लों ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का रास्ता अपनाया था।

निशा रावल (Nisha Rawal)Image Credit : Instagram08 / 09

निशा रावल (Nisha Rawal)

निशा रावल पर उनके पति करण मेहरा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। करण मेहरा का कहना था कि निशा रावल का अफेयर उनके मुंह बोले भाई के साथ है।

संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh)Image Credit : Instagram09 / 09

संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh)

संजीदा शेख पर 'तैश' को-स्टार हर्षवर्धन राणे संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप है। बताया जाता है कि आमिर अली संग शादीशुदा होने के बाद भी संजीदा शेख, हर्षवर्धन राणे को दिल दे बैठी थीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!