Kriti Sanon Movies Box office: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को रिलीज होने वाली है। इस मूवी में कृति सेनॉन के साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को तो मिल रहा है लेकिन यह कृति सेनॉन के करियर की बेस्ट ओपनर बन नहीं पाएगी। तो चलिए इस लिस्ट में कृति सेनॉन की टॉप 5 ओपनर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास के साथ कृति सेनॉन ने अहम रोल अदा दिया था। इस मूवी ने पहले दिन 36 करोड़ रुपये कमाए थे।
शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले' में वरुण धवन के अपोजिट कृति सेनॉन को कास्ट किया गया था। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये कमाए थे।
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' में कृति सेनॉन ने अहम रोल प्ले किया था। इस मूवी ने रिलीज डे पर 16.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कृति सेनॉन भी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म ने पहले दिन 15.06 करोड़ रुपये हैं।
अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' में कृति सेनॉन को लीड रोल में देखा गया है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद भी फिल्म ने पहले दिन 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
कृति सेनॉन के साथ फिल्म 'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर को देखा जाएगा। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि यह मूवी पहले दिन कितने करोड़ कमाने में सफल रहती है।