कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के वो एक्टर हैं जिनका सितारा चमक रहा है। कार्तिक आर्यन जो फिल्म कर रहे हैं उनके फैंस को पसंद आ रही है। उन्होंने चंदू चैम्पीयन से साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं। अब लोगों को कार्तिक की अपकमिंग फिल्मों का इंतजार है। उनके पास बैक टू बैक फिल्मों का खजाना भरा हुआ है। आइए बताते हैं कार्तिक आर्यन की फिल्मों के बारे में।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ये रॉम-कॉम मूवी बनकर रेडी हो गई है। फिल्म के लिए दोनों स्टार्स ने इटली में शूटिंग की है। फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
धर्मा प्रोडक्शन की ये कॉमेडी मूवी अगले साल रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन नाग से जुड़ी दुनिया का कोई किरदार करते नजर आएंगे। फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट कर रहे हैं।
फिल्म निर्माता अनुराग बसु अपने हीरो के साथ एक रोमांटिक ड्रामा बनाने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म में श्रीलीला लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएगी। फिल्म की बीटीएस तस्वीरों ने दर्शकों के मन में खलबली मचा रखी है। फिल्म का टाइटल अभी अनाउन्स नहीं हुआ है।
हाल ही में खबर सामने आई है कि डायरेक्टर लव रंजन और कार्तिक आर्यन की जोड़ी दोबारा से लौट रही है। लव रंजन ने कार्तिक के साथ एक फिल्म साइन कर ली है। जिसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
खबरें हैं कि कार्तिक आर्यन अपने करियर में कुछ अलग करना चाहते हैं। जिसके लिए वह डायरेक्टर विष्णुवर्धन की फिल्म कर सकते हैं। यह फिल्म जोम्बी के कान्सेप्ट पर हो सकती है।