बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला आज अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर जूही चावला को फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक विश करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं इस मौके पर लोग जूही चावला से जुड़ी अपनी पुरानी यादें भी ताजा कर रहे हैं। आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको जूही चावला और आमिर खान से जुड़ा एक पुराना किस्सा बताने वाले हैं। कैसे आमिर खान और जूही चावला की दोस्ती एक मजाक के कारण दुश्मनी में बदल गई थी। इसके बाद कैसे दोनों फिर से दोस्त बने।
एक्ट्रेस जूही चावला और आमिर खान शुरू में काफी अच्छे दोस्त रहे थे। जूही चावला और आमिर खान की दोस्ती बी-टाउन में भी काफी फेमस रही थी।
जूही चावला और आमिर खान की जोड़ी कई फिल्मों में साथ नजर आई थी। आमिर खान और जूही चावला ने 'हम है राही प्यार के', 'कयामत से कयामत तक' जैसी फिल्मों में काम किया था।
आमिर खान और जूही चावला की बीच सब ठीक चल रहा था। दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही थी। लेकिन फिल्म इश्क की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और फिर दोस्ती टूट गई।
जूही चावला और आमिर खान के बीच एक प्रैंक की वजह से विवाद हुआ था।फिल्म इश्क के सेट पर शूटिंग के बीच आमिर खान ने जूही से कहा कि वो ज्योतिष ज्योतिष विद्या जानते हैं। इसके बाद जूही चावला ने आमिर खान की तरफ हाथ बढ़ाया तो एक्टर ने उनके हाथ पर पर थूक दिया था। इस हरकत से जूही चावला आग बबूला हो गईं। आमिर खान के माफी मांगने के बाद आमिर खान और जूही की दोस्ती टूट गई।
जूही चावला और आमिर खान के बीच हुआ ये विवाद 7 सालों तक चला। इस दौरान जूही चावला और आमिर खान एक दूसरे से बात नहीं करते थे। जूही चावला और आमिर खान के बीच एक्टर की एक्स वाइफ रीना दत्ता ने दोबारा बातचीत शुरू करवाई थी।
एक्ट्रेस जूही चावला और आमिर खान अब अच्छे दोस्त हैं। आमिर खान ने इस विवाद को लेकर कई इंटरव्यू में भी चर्चा की और अपनी गलती मानी।जूही चावला और आमिर खान अब इवेंट में साथ फोटो क्लिक कराते दिखते हैं।