बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को फिल्मों का परफेक्ट हीरो कहा जाता है, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में वह कहीं न कहीं इम्परफेक्ट बन गए हैं। ये बात तो हर कोई जानता है कि उन्होंने दो शादियाँ की, इन दोनों शादियों के बाद भी आमिर खान के लव अफेयर्स रहे। अब जब उनके भाई फ़ैसल खान ने कई खुलासे किए हैं तो लोग हैरान हो गए। आइए बताते हैं आमिर ने अब तक किसे-किसे डेट किया।
आमिर खान रीना दत्ता से बेहद प्यार करते थे। दोनों ने चुपके-चुपके 1986 में शादी की थी। दोनों को इस शादी से दो बच्चे भी हैं। हालांकि 2002 में ही दोनों अलग हो गए। आमिर खान के भाई फ़ैसल ने दावा किया जब वह रीना को तलाक दे रहे थे तब वह किरण राव के साथ लिव-इन में रह रहे थे।
आमिर खान और विदेशी पत्रकार जेसिका हाइन्स का नाम पहले भी कई बार जुड़ चुका है। अब आमिर खान के भाई ने बताया कि जेसिका और आमिर ने एक-दूसरे को डेट किया और दोनों का एक बेबी भी है। जब आमिर जेसिका को डेट कर रहे थे तब वह किरण राव के साथ लिव-इन में थे।
आमिर खान का कहना था कि किरण के साथ उनकी सोच बखूबी मिलती है। तलाक के बाद 2005 में आमिर खान ने किरण राव से शादी कर ली। दोनों ने हंसी-खुशी अपना घर बसाया जिससे एक बेटा हुआ। हालांकि 2021 में इनका तलाक हो गया।
आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर बताया था कि अब वह गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। पहले तो गौरी ने कैमरे के सामने आने से मना कर दिया था लेकिन बाद में वह आमिर का हाथ पकड़कर मीडिया के सामने आने लगी। गौरी लंबे समय से आमिर के साथ ही काम कर रही थी।
बताया जाता है कि आमिर खान ने पूजा भट्ट को भी प्रपोज किया था। हालांकि पूजा भट्ट ने उन्हें मना कर दिया।
आमिर खान का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की हसीनाओं के साथ भी जुड़ चुका है। पर्दे पर जूही चावला के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया जाता था। कहा जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया है। हालांकि इसे आमिर खान ने कभी कुबूल नहीं किया।