चीन ने अंतरिक्ष में क्यों भेज दिए 4 चूहे? जानें क्‍यों अलग है ये मिशन

सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने हाल ही में Tiangong स्पेस स्टेशन के लिए अपना Shenzhou-21 क्रू मिशन लॉन्च किया। इस मिशन की कमाल की बात ये है कि चीन ने अंतरिक्ष में 3 एस्ट्रोनॉट्स के साथ 4 चूहे भी भेजे हैं, इनमें से दो नर बाकी दो नर मादा हैं। जानें चीन के इस नए मिशन के बारे में जो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है।

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Nov 11 2025, 15:08 IST
चीन ने अंतरिक्ष में क्यों भेज दिए 4 चूहे? जानें क्‍यों अलग है ये मिशनImage Credit : Canva, tnn, meta ai01 / 06

चीन ने अंतरिक्ष में क्यों भेज दिए 4 चूहे? जानें क्‍यों अलग है ये मिशन

चीन ने हाल ही में Tiangong space station के लिए Shenzhou-21 crewed mission लॉन्च कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मिशन के तहत तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 4 चूहों को भी भेजा गया है, इन चारों चूहों में से 2 नर हैं और दो मादा।

क्रू वाली सातवी उड़ानImage Credit : Canva, tnn, meta ai02 / 06

क्रू वाली सातवी उड़ान

यह मिशन 2022 में पूरा होने के बाद से चीनी स्पेस स्टेशन के लिए सातवीं क्रू वाली उड़ान है। इस मिशन को 48 साल के झांग लू (Zhang Lu) कमांड कर रहे हैं, जो पहले शेनझोउ-15 (Shenzhou-15) में भी उड़ान भर चुके हैं, जबकि पहली बार दो नए अंतरिक्षत यात्री भी जा रहे हैं - 39 साल के झांग होंगझांग (Zhang Hongzhang) और 32 साल के वू फी (Wu Fei)

2020 में हो गई थी नियुक्तिImage Credit : Canva, tnn, meta ai03 / 06

2020 में हो गई थी नियुक्ति

इन दोनों नए अंतरिक्ष यात्रियों को 2020 में इस प्रोग्राम के लिए चुना गया था। ये एस्ट्रोनॉट्स शेनझोउ-20 क्रू (Shenzhou-20 crew) की जगह लेंगे, जिन्होंने तियांगोंग ;Tiangongद्ध, या "Heavenly Palace" में छह महीने से ज्यादा समय बिताया है और आने वाले दिनों में वे धरती पर लौटेंगे।

पहली बार चार चूहेImage Credit : Canva, tnn, meta ai04 / 06

पहली बार चार चूहे

पहली बार, क्रू के साथ चार काले चूहे भी गए हैं, जिससे वे चीनी स्पेस स्टेशन पर भेजे जाने वाले पहले छोटे स्तनधारी बन गए हैं। सरकारी मीडिया के अनुसार, इन जानवरों का इस्तेमाल लो अर्थ ऑर्बिट में रिप्रोडक्शन पर एक्सपेरिमेंट के लिए किया जाएगा।

बदलते रहते हैं अंतरिक्ष यात्रीImage Credit : Canva, tnn, meta ai05 / 06

बदलते रहते हैं अंतरिक्ष यात्री

चीन का शेनझोउ प्रोग्राम (Shenzhou Program) अब हर छह महीने में लॉन्च शेड्यूल पर चलता है, जिसमें हर मिशन में तीन सदस्यों वाले क्रू छह महीने तक रहते हैं।

पाकिस्तान से कनेक्शनImage Credit : Canva, tnn, meta ai06 / 06

पाकिस्तान से कनेक्शन

पिछले एक साल में, इस प्रोग्राम ने इस प्रोग्राम ने कई माइनस्टोन हासिल किए हैं जैसे 1990 के दशक में पैदा हुए एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष भेजा, वर्ल्ड रिकॉर्ड स्पेस वॉक, और अब पहले विदेशी एस्ट्रोनॉट को भी अंतरिक्ष यात्री भेजेगा, जो कि पाकिस्तान से होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!