राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल के इस्तीफे के बाद एक नया नाम चर्चा में हैं। ये नाम है मेजर नव्या शेखावत का।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में सेना से इस्तीफा दिया है। उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए रिटायरमेंट ले लिया है।
मेजर नव्या शेखावत को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ADC नियुक्त किया गया है। ADC का मतलब होता है Aide-de-Camp! यह कोई सामान्य पोस्टिंग नहीं है।
इसमें आधिकारिक कार्यक्रमों का समन्वय, प्रोटोकॉल, कार्यक्रमों की तैयारी और राष्ट्रपति के आधिकारिक दौरे पर साथ रहना जैसी जिम्मेदारियां शामिल होती हैं।
राजस्थान के सीकर की रहने वाली मेजर नव्या शेखावत भारतीय सेना की अधिकारी हैं। वह UPSC CDS के जरिए सेना में शामिल हुईं।
इसके बाद उनका चयन शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला नॉट टेक्निकल पाठ्यक्रम के लिए हुआ और उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में सैन्य प्रशिक्षण लिया।.
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मेजर नव्या शेखावत को वर्ष 2021 में Indian Army Service में कमीशन मिला। पांच वर्षों के सैन्य करियर में वह मेजर के पद तक पहुंचीं और अब राष्ट्रपति भवन में ADC के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी निभा रही हैं।