Sep 12, 2026
दुनिया में कुछ लोग अपनी चुनौतियों को कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बना लेते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी सामने आई है जॉन की, जिन्होंने अपने अनोखे कारनामे से Guinness World Records 2027 की किताब में जगह बनाई है।
Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords
जॉन दुनिया के सबसे छोटे विंग वॉकर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। विंग वॉकिंग एक बेहद रोमांचक और जोखिम भरा स्टंट है, जिसमें व्यक्ति हवा में उड़ रहे विमान के पंखों पर खड़े होकर या चलते हुए स्टंट करता है।
Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords
जॉन ने इसी चुनौती को स्वीकार किया और ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो अब आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2027 (Guinness World Records 2027) की किताब में शामिल हो चुका है।
Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords
जॉन ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनका नाम दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित रिकॉर्ड बुक में शामिल है।
Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords
उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बहुत सारे रिकॉर्ड धारक होते हैं, लेकिन उनमें से केवल कुछ लोगों को ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) की किताब में जगह मिलती है।
Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords
उनके लिए यह उपलब्धि किसी सपने के सच होने जैसी है। खास बात यह है कि जॉन बौनेपन (Dwarfism) के साथ जीते हैं। उन्होंने अपने इस रिकॉर्ड के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि किसी व्यक्ति का कद उसकी क्षमताओं की सीमा तय नहीं करता।
Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords
जॉन ने बताया कि इस रिकॉर्ड को बनाने का एक बड़ा कारण यह भी था कि वह अपने कंटेंट बनाने वाले काम की ओर वापस लौटना चाहते थे। वह लोगों को दिखाना चाहते हैं कि बौनापन (Dwarfism) वाले लोग भी कई ऐसे काम कर सकते हैं, जिन्हें समाज अक्सर उनके लिए मुश्किल या असंभव मानता है।
Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords
उनका मानना है कि हर इंसान अलग-अलग तरीकों से सक्षम होता है। कई बार हमें सिर्फ खुद पर विश्वास करने और अपनी सीमाओं को चुनौती देने की जरूरत होती है। जॉन की यह कहानी उन लोगों के लिए खास प्रेरणा है, जो खुद को दूसरों से अलग महसूस करते हैं।
Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords
उन्होंने साबित किया कि चुनौतियां चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, मजबूत इरादे और मेहनत से उन्हें पार किया जा सकता है। हालांकि, जॉन का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने साफ कहा है कि वह सिर्फ एक रिकॉर्ड बनाकर रुकने वाले नहीं हैं। अब उनकी नजर आने वाली नई चुनौतियों और संभावित रिकॉर्ड पर है।
Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स