BRICS Summit 2026: राष्ट्रीय में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर मेहमानों का तांता लगा हुआ है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स से इतर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। इसी कड़ी में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम शामिल हैं।
अनवर इब्राहिम से मिले PM मोदी
पीएम मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। मलेशिया इस बार ब्रिक्स में पार्टनर देश के रूप में शामिल हो रहा है और पीएम मोदी के निमंत्रण पर शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहा है।
पीएम मोदी ने इथियोपिया PM संग की वार्ता
इससे पहले, पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में ही इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि इथियोपिया
समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी की इथियोपिया और मलेशिया के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों ने इन देशों के साथ भारत के रिश्तों को एक नई दिशा दी है। दोनों देशों ने भारत के साथ मजबूत रक्षा सहयोग की इच्छा जताई। इसमें संयुक्त रूप से कर्मियों की ट्रेनिंग और भारत से रक्षा उपकरणों की खरीद पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने भारतीय उद्योग और निवेश का स्वागत किया। इथियोपिया ने खास तौर पर भारतीय माइनिंग कंपनियों का स्वागत किया। मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में मौकों पर भी चर्चा हुई।
BRICS शिखर सम्मेलन
ब्रिक्स में मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। 2024 में इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब शामिल हुए। इसके बाद 2025 में इंडोनेशिया भी समूह का सदस्य बना। पिछले साल बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम को ब्रिक्स साझेदार देश बनाया गया।
भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में तीन बार समूह की अध्यक्षता कर चुका है। भारत ने 1 जनवरी, 2026 को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली। वर्ष 2026 में ब्रिक्स की स्थापना के 20 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। 18वें ब्रिक्स सम्मेलन के बाद चीन ब्रिक्स की अगली अध्यक्षता संभालेगा।
