ऑटो न्यूज़

Honda ने लॉन्च किया एक नया Electric Scooter, एक बार चार्ज करने पर मिलेगी 145KM की दमदार रेंज

अगर आप भी एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो खुश हो जाइए। होंडा ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है।

Image

भारत में लॉन्च हुआ Honda QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Photo: X handle/@honda2wheelerin)

Honda ने भारतीय बाजार में अपना एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये रखी है। यह भारत में Honda का तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इससे पहले कंपनी QC1 और Activa e: को बाजार में उतार चुकी है। QC3 को खासतौर पर फैमिली यूज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी शुरुआती बिक्री देश के पांच शहरों में Honda के RedWing डीलरशिप के जरिए होगी। आइए जल्दी से इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी-रेंज, स्टोरेज, फीचर्स और कलर को लेकर डिटेल्स चेक कर लेते हैं-

Honda QC3 की बैटरी और रेंज

Honda QC3 में 3kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 145 किलोमीटर की IDC रेंज देने में सक्षम है। इसकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 4 घंटे लगते हैं। वहीं, 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय लगता है।

स्टोरेज और फीचर्स

फैमिली स्कूटर के तौर पर QC3 में 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है। यह रोजमर्रा की खरीदारी और सामान रखने के लिए उपयोगी हो सकता है। स्कूटर में 5-इंच TFT डिस्प्ले भी मिलता है, जिसमें Honda RoadSync कनेक्टिविटी सिस्टम के जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, इसमें हब-माउंटेड मोटर और फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है।

इन शहरों में होगी शुरुआत

Honda QC3 की शुरुआती बिक्री दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम में की जाएगी। कंपनी इसके बाद चरणबद्ध तरीके से देश के अन्य शहरों में भी स्कूटर को उपलब्ध कराएगी। इन पांच शहरों में रहने वाले ग्राहक Honda की वेबसाइट या नजदीकी RedWing डीलरशिप पर 5,000 रुपये में इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

कलर ऑप्शन

QC3 को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें Matt Photon Gray Metallic, Pearl Precious White, Pearl Shallow Blue और Pearl Siren Blue शामिल हैं। इस स्कूटर का मुकाबला TVS iQube 3.1kWh, Bajaj Chetak C3502, Vida VX2 Plus 3.1 और Ather Konarc S 161 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article