दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है? आगरा शहर से 6 गुना बड़ा है इसका एरिया

आज के दौर में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हमारे पास कई साधन मौजूद हैं। लेकिन जब बात कम से कम समय में लंबी दूरी तय करने की आती है, तो सबसे पहला ख्याल फ्लाइट का ही आता है। भले ही हवाई सफर में पैसे थोड़े ज्यादा लगते हैं, लेकिन समय की बचत और आरामदायक यात्रा को देखते हुए लोग आजकल फ्लाइट से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। इस हवाई सफर के बीच क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है? आज हम भारत के नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे विशालकाय हवाई अड्डे की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि यह आलीशान एयरपोर्ट कौन सा है और इसे बनने में कितना समय लगा था।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Jun 1 2026, 13:14 IST
दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है?Image Credit : Canva and Facebook01 / 07

दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है?

​दुनिया में हजारों-लाखों एयरपोर्ट हैं, लेकिन विश्व के सबसे बड़े एयरपोर्ट के तौर पर 'किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट' के तौर पर जाना जाता है।​

दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कहां स्थित है?Image Credit : Canva and Facebook02 / 07

दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कहां स्थित है?

​दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट सऊदी अरब के दम्माम शहर में मौजूद है।​

इस एयरपोर्ट को बनने में कितना समय लगाImage Credit : Canva and Facebook03 / 07

इस एयरपोर्ट को बनने में कितना समय लगा

​किंग फहद इंटरनेशन एयरपोर्ट को बनने में 16 साल का समय लगा है। इस एयरपोर्ट के निर्माण की शुरुआत 1983 में हुई थी और इसकी ओपनिंग अक्टूबर 1999 में हुई थी। यहां दो टर्मिनल और दो ही रनवे हैं। इस एयरपोर्ट को बनने में 2 अरब डॉलकर का खर्चा हुआ था।​

एयरपोर्ट का साइज क्या है?Image Credit : Canva and Facebook04 / 07

एयरपोर्ट का साइज क्या है?

​किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का क्षेत्रफल 780 वर्ग किलोमीटर है। यह देश के कई शहरों से बड़ा है।​

आगरा और न्यूयॉर्क शहर से बड़ा है एयरपोर्टImage Credit : Canva and Facebook05 / 07

आगरा और न्यूयॉर्क शहर से बड़ा है एयरपोर्ट

​अगर इसकी तुलना भारत के किसी शहर से की जाए तो यह यूपी में स्थित आगरा शहर से 6 गुना बड़ा है। आगरा का क्षेत्रफल मात्र 121 वर्ग किलोमीटर है। इतना ही नहीं यह एयरपोर्ट न्यूयॉर्क से भी बड़ा है। इस शहर का क्षेत्रफल 778.2 वर्ग किलोमीटर है।​

कितने क्षेत्रफल में बनी है एयरपोर्ट की बिल्डिंगImage Credit : Canva and Facebook06 / 07

कितने क्षेत्रफल में बनी है एयरपोर्ट की बिल्डिंग

​वैसे तो एयरपोर्ट का कुल क्षेत्रफल 776 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। लेकिन इसकी बिल्डिंग 36.8 वर्ग किलोमीटर में बनी हुई है। शेष बचे हिस्से पर दो बड़े रनवे, बड़ा सा हवाई अड्डा मस्जिद, 6 मंजिला यात्री टर्मिनल आदि बना हुआ है।​

किस पर है एयरपोर्ट की मैनेजमेंट का जिम्माImage Credit : Canva and Facebook07 / 07

किस पर है एयरपोर्ट की मैनेजमेंट का जिम्मा

​एयरपोर्ट की मैनेजमेंट का जिम्मा दम्माद एयरपोर्ट्स कंपनी पर है। बता दें कि यह एयरपोर्ट को सालाना करीब 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!