टीवी मसाला

Bigg Boss 20: दुश्मनी शुरू? लड़ाई में Qazi Touqeer को मारने बेड पर कूदे Aasif Khan, गुस्से में पार की हद

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer-Aasif Khan Fight: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नया धमाका होने वाला है। शो में काजी तौकीर और आसिफ खान के बीच गंदी लड़ाई होगी।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer-Aasif Khan Fight: रियलिटी शो बिग बॉस के घर में लड़ाई झगड़े होना आम बात है। यहां पर सेलेब्ल आते ही पहले हफ्ते में लड़ने लग जाते हैं और बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में भी ऐसा ही हो रहा है। शो में आए कंटेस्टेंट्स पहले दिन से लड़ झगड़ रहे हैं और इस वजह से शो लगातार दिलचस्प बना हुआ है। इस शो में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) और आसिफ खान (Aasif Khan) की कई बार लड़ाई हो चुकी है, लेकिन हर बार दोनों झगड़े को साइड करके दोस्ती को आगे बढ़ाते थे और बात को खत्म करते हैं, लेकिन अब आसिफ और काजी एक बार फिर भिड़ गए। शो में दोनों के बीच जबरदस्त ड्रामा होगा। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: मलयालम फिल्म में फंसे हुए थे Prithviraj Sukumaran, Daayra को करने की बड़ी वजह का किया खुलासा (EXCLUSIVE)

    बिग बॉस 20 में काजी-आसिफ की भयंकर लड़ाई

    सलमान खान के शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस में नॉमिनेशन टास्क चल रहा है और इस बार टास्क में सिर्फ कैप्टेंसी में शामिल चार कंटेस्टेंट्स को मौका मिलने वाला है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस की तरफ से चारों दावेदार कुशल तंवर, माही गिल, रीति तिवारी और कनिका मान को कहा जाता है कि उन्हें उन कंटेस्टेंट्स का नाम लेना है, जिसकी वे लाइफ छीनना चाहते हैं। इस प्रक्रिया के बाद घर में काफी तमाशा होता है। आसिफ की लड़ाई काजी से हो जाती है। इस मौके पर काजी चिल्लाते हुए बोलते हैं कि तुझे हर बार छोड़ा है। काजी की ये बात सुनकर आसिफ का पारा हाई हो जाता है और फिर आसिफ काजी को मारने के लिए बेड पर चढ़ जाते हैं। वह काजी की तरफ काफी तेजी से बढ़ते हैं। इस मौके पर यंग बीच में आते हैं और दोनों को दूर करते हैं। इस वीडियो से साफ है कि काजी और आसिफ की लड़ाई से घर का माहौल गर्म होने वाला है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Anupamaa New Entry: Rupali Ganguly के शो में होगी इस एक्टर की धमाकेदार एंट्री, अनुज से निकलेगा तगड़ा कनेक्शन?

      काजी तौकीर के ड्रामे से आसिफ खान कन्फ्यूज

      बता दें कि शो में काजी सबसे बड़े एंटरटेनमेंट बनकर उभरे हैं। वह शो में उटपटांग हरकते करते रहते हैं, जिसे शो में कई कंटेस्टेंट्स सच मान लेते हैं। काजी कई बार इमोशनल और परेशान नजर आए हैं, लेकिन ये भी सच है कि काजी सब कुछ ड्रामा कर रहे हैं। ये उनका गेम प्लान है और इस बात का खुलासा काजी पहले ही कैमरे के सामने फैंस के लिए कर चुके हैं। हालांकि, लड़ाई से पहले तक आसिफ काजी के ड्रामे को सच मानते दिखे हैं, जिस वजह से हमेशा आसिफ ने काजी को सपोर्ट किया है, लेकिन इस लड़ाई ने घर में नई जंग शुरू कर दी है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article