यूपी की इस यूनिवर्सिटी में विदेशी भी आते हैं पढ़ने, 12 देशों से छात्रों ने किए आवेदन

Which Indian University Has Most Foreign Students: उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां कुल 84 विश्वविद्यालय हैं। इसमें 6 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 24 राज्य विश्वविद्यालय, 49 निजी विश्वविद्यालय और 5 डीम्ड यूनिवर्सिटी शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस यूनिवर्सिट में विदेश से लोग पढ़ने आते हैं। बता दें यहां एडमिशन के लिए कुल 12 देशों के छात्रों ने अपना आवेदन किया है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि यह कौन सी यूनिवर्सिटी है तो यहां जान लीजिए।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Jun 6 2026, 13:28 IST
यूपी की इस यूनिवर्सिटी में विदेशी भी आते हैं पढ़नेImage Credit : Istock01 / 07

यूपी की इस यूनिवर्सिटी में विदेशी भी आते हैं पढ़ने

यूपी में एक से बढ़कर एक सरकारी और प्राइवेट विश्वविद्यालय और कॉलेज मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस यूनिवर्सिटी से विदेश से लोग पढ़ने आते हैं। यहां 12 देशों से छात्रों ने एडमिशन के लिए आवेदन किया है।

क्या है इस यूनिवर्सिटी का नामImage Credit : Istock02 / 07

क्या है इस यूनिवर्सिटी का नाम

अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इस यूनिवर्सिटी का क्या नाम है तो यहां जान लीजिए। उत्तर प्रदेश में स्थित यह प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय केवल देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के छात्रों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

अच्छी शिक्षा और आधुनिक सुविधाएंImage Credit : Istock03 / 07

अच्छी शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं

यहां की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं, समृद्ध शैक्षणिक वातावरण और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान विदेशी विद्यार्थियों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। हर वर्ष कई देशों से छात्र यहां पढ़ाई करने आते हैं और अपने सपनों को नई उड़ान देते हैं।

क्या है इस यूनिवर्सिटी का नामImage Credit : Istock04 / 07

क्या है इस यूनिवर्सिटी का नाम

बता दें यहां हम छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी की बात कर रहे हैं। यहां हर साल हजारों की संख्या में छात्र एडमिशन लेते हैं। साथ ही कानपुर के अलावा आसपास के जिलों से भी विभिन्न कोर्सों के लिए छात्र एडमिशन के लिए आते हैं।

12 देशों के छात्रों ने एडमिशन के लिए किया आवेदनImage Credit : Istock05 / 07

12 देशों के छात्रों ने एडमिशन के लिए किया आवेदन

नये शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए 12 देशों से अभी तक कुल 177 विदेशी छात्र छात्राओं ने आवेदन किया है। इसमें ब्राजील, अफगानिस्तान और नेपाल सहित कई देशों के छात्रों ने अलग अलग पाठ्यक्रमों के लिए आवदेन किया है।

कौन से कोर्स संचालित किए जाते हैंImage Credit : Istock06 / 07

कौन से कोर्स संचालित किए जाते हैं

कानपुर विश्वविद्यालय से सैकड़ों कॉलेज संबद्ध हैं। इसके अंतर्गत कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा, विधि, प्रबंधन, कंप्यूटर अनुप्रयोग, इंजीनियरिंग तथा चिकित्सा जैसे अनेक विषयों में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी कोर्स संचालित किए जाते हैं।

खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदानImage Credit : Istock07 / 07

खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदान

इस यूनिवर्सिटी का खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद, सेमिनार, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!