आमतौर पर सभी जीव एक बार पैदा होते हैं और फिर मर जाते हैं। लेकिन ये जीव अपने जीवन चक्र को उल्टा कर सकता है। चलिये आपको बताते हैं कि इस जीव का क्या नाम है...
समंदर की गहराईयों में रहने वाले इस जीव का नाम Turritopsis dohrnii है, जो कि बहुत ही छोटी जेलीफिश है। ये मछली मुख्य रूप से गहरे समंदर में पाई जाती है।
जेलीफिश को अमर कहा जाता है क्योंकि ये अपनी लाइफ साइकिल यानी जीवन चक्र को उल्टा कर सकती है। जब ये घायल होती है या फिर तनाव में होती है तो ये फिर से अपने शुरुआती पॉलिप स्टेज में लौट जाती है यानी कि दोबारा से युवा बन जाती है।
इस अनोखी क्षमता को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। ये प्रक्रिया कोशिकाओं के पुनर्गठन से जुड़ी मानी जाती है। जेलीफिश कभी भी बुढ़ापे से नहीं मरती है हालांकि शिकारियों, बीमारियों या फिर दुर्घटनाओं का शिकार होकर इसकी मौत हो सकती है।
वैज्ञानिक इस जीव पर लगातार रिसर्च कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे उम्र बढ़ने और कोशिकाओं के पुनर्निमाण से जुड़े रहस्यों को समझने में मदद मिलेगी। ये एक ऐसा जीव है, जो अपनी उम्र को बार-बार पीछे ले जा सकता है और बार-बार युवा बन सकता है।
हालांकि स्टडी में पाया गया है कि जेलीफिश उस तरह से अमर नहीं होती, जिस तरह से लोग सोचते हैं। ये शिकारी, किसी तरह की चोट से मर भी सकती हैं। खास बात ये है कि हर जेलीफिश अलग तरह की होती हैं।