धरती का सबसे निचला इलाका मृत सागर को माना जाता है। यह समुद्र तल से लगभग 439.78 मीटर नीचे बसा हुआ है।
धरती का सबसे निचला इलाका मृत सागर है। यह इजराइल, जॉर्डन और फिलिस्तीनी क्षेत्र के बीच जॉर्डन रिफ्ट घाटी में बसा हुआ है।
मृत सागर वह होता है, जिसमें एक भी मछली या पौधे जीवित नहीं रह पाते। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, इस सागर में जीवन का अभाव है। इसलिए इसे मृत सागर कहा जाता है।
इसे मृत सागर कहे जाने का मुख्य कारण उसमें नमक की अत्यधिक मात्रा है। जल में नमक की अधिक मात्रा के कारण इसमें जलीय जीवन समाप्त हो जाता है, इसलिए इसे मृत सागर कहा जाता है।
बता दें कि मृत सागर सामान्य समुद्र जल से 10 गुना अधिक खारा होता है। इसकी वजह भौगोलिक स्थान, अत्यधिक वाष्पीकरण और पानी के निकास का अभाव है।
धरती का सबसे ऊंचा स्थान माउंट एवरेस्ट को माना जाता है। यह समुद्र तल से 8, 848.86 मीटर (लगभग 29, 032 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।
भारत का सबसे निचला इलाका केरल का कुट्टनाड है। इसे भारत का नीदरलैंड और चावल का कटोरा कहा जाता है। यह समुद्र तल से लगभग 1 से 3 मीटर नीचे है।