अगर आप भी मर्चेंट नेवी में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो अभ्यर्थी फिजिक्स, केमिस्ट्री औऱ मैथ्स विषयों के साथ 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होना चाहिए।
वहीं मर्चेंट नेवी कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को भारतीय मेरिटाइम यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना होता है। यहां सामान्य ज्ञान, विज्ञान, मैथ्स, अंग्रेजी और लॉजिकल रीजनिंग से सवाल पूछे जाते हैं। इसके अलावा मर्चेंट नेवी में नौकरी पाने के लिए आप नॉटिकल साइंस, बीएससी इन नॉटिकल साइंस और मरीन इंजीनियरिंग में बीटेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंटेनर जहाज, टैंकर जहाज और रोल ऑन रोल ऑफ जहाज को चलाने वाले की सैलरी अलग अलग होती है।
पानी का जहाज चलाने वाले कैप्टन की सैलरी की बात करें तो यहां कैप्टन को प्रतिमाह कम से कम 100000 से 150000 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा तमाम तरह का भत्ता व अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
वहीं डेक ऑफिसर की सैलरी 1.5 लाख रुपये होती है। यहां जॉब में प्रमोशन के बाद आपको 5 लाख रुपये प्रतिमाह भी मिल सकता है। हालांकि मर्चेंट नेवी में नौकरी पाना आसान नहीं होता है।