JPSC Forest Range Officer Recruitment 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन लिंक को 30 अगस्त 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in/ के माध्यम से जमा कर सकते हैं। जानें Forest Range Officer Salary Per Month
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) योग्य आवेदकों के चुनाव के लिए सबसे पहले प्री परीक्षा का आयोजन करेगी, इसके बाद जो लोग सफल होंगे उन्हें मेंस के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद एक फिजिकल परीक्षा होगा, जिसके बाद इंटरव्यू पास करना होगा और अंत में मेडिकल परीक्षा पास करने के लिए नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) केवल ऑनलाइन आवेदन पर ही विचार करेगी, जो लोग डाक या दूसरे माध्यम से आवेदन करेंगे, ऐसे आवेदनों पर गौर नहीं किया जाएगा, ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको jpsc.gov.in पर जाने की जरूरत है। ध्यान रहे 30 अगस्त तक आवेदन करना है और 2 सितंबर तक फीस जमा करनी है।
अनारक्षित, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-I) पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-II) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) वर्ग को 600 रुपये देने होंगे, जबकि अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति के लिए 150 रुपये फीस रखी गई है। जानें Forest Range Officer Salary in Jharkhand
चुने गए फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर को पे लेवल 6 के तहत ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाएगा, जबकि सैलरी 35400-112400 रुपये होगी। चूंकि JPSC Forest Range Officer Notification PDF में Assistant Conservator के पदों पर भी आवेदन मंगाए गए हैं, इसलिए उसकी सैलरी भी जान लीजिए।चुने गए Assistant Conservator को पे लेवल 9 के तहत ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा, जबकि सैलरी 53100-167800 रुपये होगी।