पहले एक्साइज इंस्पेक्टर और फिर SDM, 26वीं रैंक लाकर यूपी PCS में रचा इतिहास

UPPCS Topper Rashmi Yadav Motivational Inspirational Story: उत्तर प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा को क्रैक करना सबके बस की बात नहीं है लेकिन कुछ प्रतिभाशाली युवा इसे दो दो बार क्रैक कर जाते हैं। आज हम आपको जौनपुर जिले की निवरली रश्मि यादव के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दो बार यह परीक्षा पास की। पहली बार में वह एक्साइज इंस्पेक्टर बनीं और दूसरी बार में 26वीं रैंक लाकर एसडीएम।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Mar 5 2026, 12:39 IST
यूपी पीसीएस परीक्षाImage Credit : Instagram01 / 07

यूपी पीसीएस परीक्षा

उत्तर प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा को क्रैक करना सबके बस की बात नहीं है लेकिन कुछ प्रतिभाशाली युवा इसे दो दो बार क्रैक कर जाते हैं।

रश्मि यादव की सक्सेस स्टोरीImage Credit : Instagram02 / 07

रश्मि यादव की सक्सेस स्टोरी

आज हम आपको जौनपुर जिले की निवासी रश्मि यादव के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दो बार यह परीक्षा पास की। पहली बार में वह एक्साइज इंस्पेक्टर बनीं और दूसरी बार में 26वीं रैंक लाकर एसडीएम।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशनImage Credit : Instagram03 / 07

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन

एसडीएम रश्मि यादव मूलरूप से यूपी के जौनपुर जिले के बदलापुर की रहने वाली हैं। रश्मि यादव की शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से हुई है। उन्होंने हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल जौनपुर से अपनी स्कूलिंग की है। स्कूलिंग के बाद रश्मि प्रयागराज आ गईं। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी की डिग्री हासिल की।

ग्रेजुएशन के बाद तैयारीImage Credit : Instagram04 / 07

ग्रेजुएशन के बाद तैयारी

प्रयागराज में उन्होंने अपने मामा मामा धीरेंद्र यादव के सानिध्य में रहकर पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद ही उन्होंने यूपी पीसीएस की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए उन्होंने पुराने मॉडल पेपर और NCERT बुक्स को पढ़ना शुरू किया।

2021 में पहली कामयाबीImage Credit : Instagram05 / 07

2021 में पहली कामयाबी

रश्मि बचपन से ही अफसर बनना चाहती थीं। यूपी पीसीएस परीक्षा में उन्हें पहली कामयाबी साल 2021 में मिली। उनका सेलेक्शन एक्साइज इंस्पेक्टर पद के लिए हुआ।

दूसरी बार में एसडीएमImage Credit : Instagram06 / 07

दूसरी बार में एसडीएम

रश्मि के एक्साइज इंस्पेक्टर पद पर ज्वाइन करने के दो दिन बाद ही यूपी पीसीएस 2022 का रिजल्ट आया और 26वीं रैंक के साथ वह एसडीएम बनीं। रश्मि यादव के पिता हरिश्चंद्र यादव खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि मां एएनएम हैं।

दोबारा दी परीक्षाImage Credit : Instagram07 / 07

दोबारा दी परीक्षा

ट्रेनिंग के दौरान ही वह साल 2022 की UP PCS परीक्षा में बैठीं। उनका सपना था एसडीएम बनने का। इसलिए उन्होंने दोबारा परीक्षा दी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!