दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है, एरिया इतना कि समा जाए पूरा मुंबई शहर

Trending GK Quiz Duniya Ka sabse Bada Airport kaun sa hai (Worlds largest Airport): एशिया का सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन 28 मार्च को हो गया है। यह एयरपोर्ट 6200 हेक्टेयर (लगभग 15,320 एकड़) क्षेत्र में बन रहा है। इस बीच यह जानना बेहद जरूरी है कि दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है जिसका क्षेत्रफल इतना है कि मुंबई जैसा शहर भी समा जाएगा। सामान्य ज्ञान का यह सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिया जाता है।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Apr 2 2026, 12:34 IST
नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन Image Credit : Instagram01 / 07

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन

एशिया का सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन 28 मार्च को हो गया है। यह एयरपोर्ट 6200 हेक्टेयर (लगभग 15,320 एकड़) क्षेत्र में बन रहा है।

जल्द नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानImage Credit : Instagram02 / 07

जल्द नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। जल्द ही इस एयरपोर्ट से नागरिक उड़ान शुरू की जाएंगी और टिकट बुकिंग शुरू की जाएगी।

दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है Image Credit : Instagram03 / 07

दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है

इस बीच यह जानना बेहद जरूरी है कि दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है जिसका क्षेत्रफल इतना है कि मुंबई जैसा शहर भी समा जाएगा। सामान्य ज्ञान का यह सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिया जाता है।

ये रहा जवाबImage Credit : Instagram04 / 07

ये रहा जवाब

बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट सऊदी अरब के दम्माम (Dammam) में हैं। जिसका नाम किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (King Fahd International Airport) है। इस एयरपोर्ट से साल 1999 में कमर्शियल फ्लाइट्स ने उड़ानें भरनी शुरू कर दी थी। तब से लेकर आज तक देश और दुनिया में इस एयरपोर्ट का जाना जाता है।

कितना है एरियाImage Credit : Instagram05 / 07

कितना है एरिया

किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सबसे बड़ी ताकत इसका एरिया है, जो 299.61 वर्ग मील (776 वर्ग किलोमीटर) है। इस एयरपोर्ट का निर्माण 1983 में शुरू हुआ था और 28 नवंबर, 1999 को पूरा हुआ था।

मुंबई शहर से ज्यादा है क्षेत्रफलImage Credit : Instagram06 / 07

मुंबई शहर से ज्यादा है क्षेत्रफल

ऐसा भी कहा जाता है ये एयरपोर्ट मुंबई शहर से भी बड़ा है जिसका क्षेत्रफल 603.4 वर्ग किलोमीटर है। खाड़ी युद्ध के दौरान इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल अमेरिकी एयरबेस के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

1999 में हुआ शुरूImage Credit : Instagram07 / 07

1999 में हुआ शुरू

फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन टर्मिनल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यहां से सालाना 10 मिलियन से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। वर्ष 1999 में शुरू हुआ यह एयरपोर्ट आधुनिक तकनीक, विशाल रनवे और उन्नत सुविधाओं का प्रतीक है। आकार के लिहाज से यह विश्व में अद्वितीय है और वैश्विक विमानन इतिहास में एक रिकॉर्ड दर्ज करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!