आईपीएस रश्मिता राव मूलरूप से तेलंगाना की रहने वाली हैं। शुरू से पढ़ाई में अव्वल रश्मिता की स्कूलिंग उनके होम टाउन से ही हुई है। वो बताती हैं कि स्कूल में एक IAS अधिकारी के विजिट ने उन्हें सिविल सर्विस के लिए मोटिवेट किया था।
रश्मिता राव के पिता चाहते थे कि उनकी बेटी सिविल सर्विस में जाए। वहीं, रश्मिता ने पहले इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहा। इसके लिए 12वीं के बाद वो JEE Exam की तैयारी में लग गईं।
IIT JEE एग्जाम क्रैक करने के बाद रश्मिता को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी IIT कानपुर में एडमिशन लिया। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने IIM कोझिकोड में एडमिशन लिया।
आईआईएम से पढ़ाई करने के दौरान ही उन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा क्रैक की और उनका चयन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया RBI में हो गया। आरबीआई में नौकरी के साथ ही रश्मिका ने UPSC की तैयारी जारी रखी।
रश्मिता राव बताती हैं कि यूपीएससी के शुरुआती प्रयासों में उन्हें असफलता हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और यूपीएससी की तैयारी में लगी रहीं। इसके बाद साल 2019 की यूपीएससी परीक्षा दी।
रश्मिका राव को साल 2019 की यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता हासिल हो गई। उन्हें 534 रैंक प्राप्त हुआ। SC कैटेगरी में उन्हें IPS सर्विस मिला। रश्मिता को महाराष्ट्र कैडर मिला।
IPS रश्मिता राव सबसे ज्यादा चर्चा में तब आईं जब उन्होंने पिछले साल नागपुर में IPL सट्टेबाजों के खिलाफ एक्शन लिया। 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ उन्होंने लाखों रुपये जब्त कर लिए।