IAS बनने की जिद, गलतियां सुधारने का अनोखा तरीका, UPSC में Rank 17 लाकर रचा इतिहास

सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में परीक्षार्थी UPSC CSE एग्जाम में शामिल होते हैं। इनमें से कुछ को ही सफलता हासिल हो पाती है। इस परीक्षा को क्रैक करने वाले हर छात्र की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली होती है। ऐसी ही एक कहानी है IAS महक जैन की, जिन्होंने अपनी गलतियों को अनोखे अंदाज में सुधारा और सिविल सर्विस की परीक्षा में इतिहास रच दिया।

Authored by: Ravi MallickUpdated Dec 11 2024, 12:06 IST
IAS नेहा जैनImage Credit : Instagram01 / 07

IAS नेहा जैन

आईएएस नेहा जैन ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा शानदार रैंक से क्रैक की है। उन्होंने साल 2021 की UPSC में रैंक 17 हासिल किया है। आइए उनकी इस सफलता के पीछे के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

फरीदाबाद की रहने वालीImage Credit : Instagram02 / 07

फरीदाबाद की रहने वाली

आईएएस महक जैन मूलरूप से फरीदाबाद की रहने वाली हैं। उनके पिता एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं जो एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उनकी माता एक गृहिणी हैं। वहीं, उनकी बड़ी बहन सीए हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाईImage Credit : Instagram03 / 07

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई

स्कूलिंग के बाद महक जैन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से बीकॉम की डिग्री ली है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी सी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

UPSC की तैयारीImage Credit : Instagram04 / 07

UPSC की तैयारी

जामिया में मास्टर्स के दौरान महक का मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ। उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि उन्हें शुरुआत के दौ प्रयास में असफलताओं का सामना करना पड़ा।

सुधारी गलतियांImage Credit : Instagram05 / 07

सुधारी गलतियां

महक जैन बताती हैं कि उन्हें शुरुआत के दो प्रयास में UPSC प्रीलिम्स में भी सफलता हासिल नहीं हुई थी। अपनी कमी को सुधारने के लिए उन्होंने पुराने पेपर्स को सॉल्व करना शुरू कर दिया। इसके लिए उन्होंने रोजाना प्रैक्टिस पेपर लिखना शुरू किया।

मिली सफलताImage Credit : Instagram06 / 07

मिली सफलता

महक को अपने तीसरे प्रयास में सफलता हाथ लगी। उन्हें साल 2021 की सिविल सर्विस परीक्षा में रैंक 17 प्राप्त हुआ और वो IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट हो गईं। उन्हें गुजरात कैडर में पोस्टिंग मिली।

पिता को दी खुशखबरीImage Credit : Instagram07 / 07

पिता को दी खुशखबरी

आईएएस महक जैन बताती हैं कि जिस दिन उनका रिजल्ट आया वो घर से दूर थीं। उन्होंने रिजल्ट चेक करने के बाद पिता को फोन किया और कहा- पापा मैं IAS बन गई। अपने पिता को खुशखबरी देने के साथ ही वो भावुक हो गईं और रोने लगीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!