दरअसल, गैस सब्सिडी का पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है। ऐसे में अगर आपकी आधार से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं हैं, तो सब्सिडी मिलने में देरी हो सकती है।
अगर आपके खाते में LPG सब्सिडी नहीं आ रही है, तो सबसे पहले यह चेक करें कि आपने अपने गैस कनेक्शन के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन यानी e-KYC पूरा किया है या नहीं।
LPG सब्सिडी का पैसा सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए आपका आधार बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। सिर्फ आधार और बैंक खाते का लिंक होना ही काफी नहीं है, बल्कि NPCI मैपिंग में भी आपका आधार सही बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार बैंक खाते से सही तरीके से मैप है या नहीं, तो इसके लिए NPCI की आधिकारिक वेबसाइट www.npci.org.in पर जाएं। यहां Consumer सेक्शन में जाकर Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) का विकल्प चुनें। इसके बाद Aadhaar Mapped Status या Mapping History पर क्लिक करें।
अगर आपने आधार e-KYC और बैंक अकाउंट की NPCI मैपिंग दोनों प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, फिर भी आपके खाते में LPG सब्सिडी नहीं आ रही है, तो अपने गैस वितरक यानी LPG डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें। इसके अलावा HP Gas के ग्राहक सहायता नंबर 1800-2333-555 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।