अनुलोम-विलोम सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने का अभ्यास है। इसमें एक नाक से सांस लेकर दूसरी नाक से छोड़ी जाती है। नियमित अभ्यास से सांस पर नियंत्रण और मानसिक शांति बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
भस्त्रिका में सांस को तेजी से अंदर लिया और बाहर छोड़ा जाता है। यह श्वसन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला अभ्यास है। हालांकि, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग या सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को इसे विशेषज्ञ की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। इसमें पेट के बल लेटकर हाथों के सहारे छाती को ऊपर उठाया जाता है। इससे छाती के सामने वाले हिस्से में खिंचाव आता है और शरीर की मुद्रा बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
मत्स्यासन को फिश पोज के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन में पीठ के बल लेटकर छाती को ऊपर उठाया जाता है। इससे छाती और गर्दन के आसपास खिंचाव महसूस होता है। यह छाती के विस्तार और बेहतर पोश्चर के लिए उपयोगी हो सकता है।
सेतु बंधासन में पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ते हुए कूल्हों को ऊपर उठाया जाता है। इस अभ्यास से छाती के हिस्से में हल्का विस्तार आता है। साथ ही यह पीठ और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
सुखासन में आराम से बैठकर धीरे-धीरे नाक से सांस लें और फिर आराम से सांस छोड़ें। इस दौरान पेट और छाती की हलचल पर ध्यान दें। नियमित अभ्यास से सांस लेने की लय और श्वसन प्रक्रिया पर नियंत्रण बेहतर हो सकता है।
शवासन शरीर और मन को आराम देने वाला योगासन है। इसमें पीठ के बल लेटकर पूरे शरीर को ढीला छोड़ दिया जाता है और सामान्य सांस पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इससे तनाव कम करने और सांस को सहज बनाने में मदद मिल सकती है।