यूपी के इस गांव में 75 साल बाद किसी छात्र ने पास की 10वीं, आजादी के बाद दसवीं पास करने वाला बना पहला छात्र

हाल फिलहाल में किसी न किसी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी हो रहे हैं, बिहार यूपी और एमपी जैसे राज्यों में रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं, जबकि राजस्थान, झारखंड व सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी होना बाकी है। इस दौरान एक से एक सक्सेस स्टोरी सामने आ रही हैं, इस बीच एक हटकर खबर आई है, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। हिंदी डॉट न्यूज एट्टीन पर मौजूद लेख के अनुसार, यूपी के एक गांव में पिछले 75 सालों में पहली बार किसी छात्र ने दसवीं की परीक्षा में सफलता पाई है।

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated May 10 2025, 17:47 IST
यूपी के इस गांव में 75 साल बाद किसी छात्र ने पास की 10वींImage Credit : TNN and Canva01 / 05

यूपी के इस गांव में 75 साल बाद किसी छात्र ने पास की 10वीं

बोर्ड परीक्षा रिजल्ट सीजन के दौरान काफी हटकर खबर सामने आई है, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। हिंदी डॉट न्यूज एट्टीन पर मौजूद लेख के अनुसार, यूपी के एक गांव में पिछले 75 सालों में पहली बार किसी छात्र ने दसवीं की परीक्षा में सफलता पाई है। आइये जानते हैं कौन हैं ये छात्र, किस गांव से है?

यूपी के इस गांव में है आजादी के बाद 10वीं पास करने वाला पहला छात्रImage Credit : TNN and Canva02 / 05

यूपी के इस गांव में है आजादी के बाद 10वीं पास करने वाला पहला छात्र

यूपी का बाराबंकी जिला काफी प्रसिद्ध है, यहां एक ऐसा गांव है, जहां से पिछले 75 सालों से किसी भी छात्र ने हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में सफलता नहीं पाई। इस छात्र का नाम 'राम केवल' है। ये किसी एतिहासिक उपलब्धि से कम नहीं है, क्यों देश की आजादी के बाद इस गांव से दसवीं पास करने वाला राम केवल पहला छात्र बना है।

बदल गया गांव में शिक्षा के प्रति सभी का नजरियाImage Credit : TNN and Canva03 / 05

बदल गया गांव में शिक्षा के प्रति सभी का नजरिया

ज्यादातर लोगों के लिए ये आम खबर हो सकती है, लेकिन ये सफलता उस गांव में शिक्षा के प्रति नजरिए को बदलने में सबसे बड़ा रोल निभाएगा। इमें कोई शक नहीं, कि राम केवल की ये सफलता गांव के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। राम केवल की ये कामयाबी गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ाएगी।

क्या है गांव का नामImage Credit : TNN and Canva04 / 05

क्या है गांव का नाम

ये खबर है उत्तर प्रदेश के जनपद 'बाराबंकी' के 'बनीकोडर ब्लॉक' के 'निजामपुर गांव' की। इस बार हाई स्कूल की परीक्षा में राम केवल नाम का छात्र पास हुआ है। बता दें, इस बार भी गांव के राम केवल के साथ दो अन्य छात्रों ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी, लेकिन वे दोनों सफल नहीं हो सके जबकि राम केवल ने 325 अंक हासिल कर गांव का नाम रौशन किया।

परिवार व गांव में खुशी की लहरImage Credit : TNN and Canva05 / 05

परिवार व गांव में खुशी की लहर

राम केवल 'राजकीय इंटर कॉलेज अहमदपुर' के छात्र हैं, परिणाम आने के बाद से राम केवल के की मेहनत पर गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। बाराबंकी जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी का कहना है कि रामकेवल ने जो रास्ता बनाया है, वो आने वाली पीढ़ियों को रोशनी दिखाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!