आईएएस अधिकारी अभिषेक ने छात्रों के लिए ऐसी 3 लाइफ चेंजिंग किताबों के नाम बताए हैं, जो आपको चालाक नहीं बल्कि बेहद अवेयर बनाती हैं। ये आपको सिर्फ अमीर बनना ही नहीं सिखातीं बल्कि वो सोच देती हैं जो अमूमन लोगों को बड़ी उम्र तक भी समझ में नहीं आतीं। अगर आप भी सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं तो IAS अभिषेक सिंह की सजेस्ट की हुई इन 3 किताबों को जरूर पढ़ें।
अभिषेक बताते हैं कि The forty eight laws by Robert Greene किताब हर स्टूडेंट को पढ़नी चाहिए। ये वो किताब है, जो बताती है कि लोग आपस में कैसे खेलते हैं, पावर असल में काम कैसे करती है। लोग आपस में कैसे खेलते हैं। कौन असल में आपका साथ दे रहा है और असल में क्या सोच रहा है।
एक छात्र जब पहली बार असल दुनिया में कदम रखता है, तो उसे झटका लगता है कि यहां सबकुछ वैसा बिल्कुल भी नहीं है, जैसा कि किताबों में लिखा था। ये किताब उसे पहले से तैयार कर देती है। ये आपको चालाक नहीं बल्कि अवेयर बनाती है और इस दुनिया में सबसे बड़ी ताकत है समझ।
The Diary of a CEO by Steven Bartlett किताब के बारे में बात करते हुए IAS अभिषेक बताते हैं कि ये किताब उस इंसान ने लिखी है, जिसने बेहद कम उम्र में बिना किसी बैकग्राउंड के बेहद बड़ी कंपनी खड़ी की। लेकिन वो सिर्फ सक्सेस की बातें नहीं करता असली बातें करता है। मेहनत, अकेलापन और फेलियर के बीच खुद को अकेला कैसे संभाला जा सकता है। एक छात्र के लिए ये किताब इसीलिये जरूरी है कि ये कभी ये नहीं सिखाती कि अमीर कैसे बनना है, बल्कि ये सिखाती है कि एक मजबूत इंसान कैसे बनते हैं। बाकी सब चीजें उसके बाद अपने आप आती हैं।
पहली किताब वो जो हर स्टूडेंट को सबसे पहले पढ़नी चाहिए। ये बुक है Rich Dad Poor dad By Robert Kiyosaki. हमारे देश में बच्चों को शुरू से ही बताया जाता है कि अगर वे अच्छी तरह से पढ़ेंगे तो उनकी नौकरी लग जाएगी। लेकिन एक पढ़ा लिखा इंसान भी जिंदगी भर पैसे के पीछे भागता रहता है लेकिन पैसा उसके लिए कभी काम नहीं करता।
ये किताब इस सोच को जड़ से खत्म कर देती है। ये 20 की उम्र में ही लोगों को वो समझ दे देती है जो ज्यादातर लोगों को 40 की उम्र में भी नहीं समझ आती । अगर आप छात्र हैं तो इन 3 किताबों से शुरुआत करिये क्योंकि डिग्री आपको नौकरी दिला सकती है लेकिन ये किताबें आपको वो सोच देती है, जो जिंदगी भर आपके काम आती है।