गोद में बच्चा लेकर पढ़ती थीं रायपुर की श्वेता दीवान, ऐसे बनीं छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा की टॉपर

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 11 दिसंबर को छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी किया, जिसके बाद टॉपर की लिस्ट भी जारी की गई, इसमें टॉप 10 में से 7 महिला उम्मीदवार हैं। इन रिजल्ट्स को psc.cg.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा की टॉपर बनने का गौरव ​हासिल हुआ श्वेता ​दीवान को, मीडिया के अनुसार, श्वेता एक बहुत छोटे बच्चे की मां हैं और उसकी देखभाल करते हुए परीक्षा की तैयारी की है, पढ़ें श्वेता दीवान का प्रेरणात्मक सफर

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Dec 13 2024, 08:26 IST
गोद में बच्चा लेकर की पढ़ाई, फिर ऐसे टॉप किया छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षाImage Credit : Tnn and canva01 / 05

गोद में बच्चा लेकर की पढ़ाई, फिर ऐसे टॉप किया छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा

नारी शक्ति का एक बहुत बड़ा उदाहरण सेट किया श्वेता दीवान ने, छत्तीसगढ़ रायपुर की रहने वाली श्वेता ने छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती परीक्षा 2023 टॉप कर दिखाया। ये एक असाधारण सफर रहा, क्योंकि श्वेता दीवान एक बहुत छोटे बच्चे की मां हैं और उसकी देखभाल करते हुए परीक्षा की तैयारी की है।

टॉपर लिस्ट में महिलाओं का दबदबाImage Credit : Tnn and canva02 / 05

टॉपर लिस्ट में महिलाओं का दबदबा

11 दिसंबर की रात सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश) 2023 का अंतिम परिणाम जारी होते ही टॉपर लिस्ट बाहर आई, जिसमें टॉप 10 में से 7 महिला रहीं, जबकि परीक्षा की टॉपर बनीं श्वेता दीवान, जो कि एक नवजात की मां हैं। जहां गृह कार्य जैसी जिम्मेदारियों के बीच खुद के लिए समय नहीं निकलता, वहां श्वेता दीवान ने नन्हें बच्चे को गोद में लेकर पढ़ाई की और सीधे टॉप कर दिखाया।

151 लोगों का हुआ था साक्षात्कारImage Credit : Tnn and canva03 / 05

151 लोगों का हुआ था साक्षात्कार

छत्तीसगढ़ सरकार के विधि और विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत व्यहार न्यायाधीश (सिविल जज) परीक्षा-2023 के कुल 49 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा के बाद 151 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। फिर लिखित और इंटरव्यू के अंकों के कुल योग के मेरिट के आधार पर 49 पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता के अनुसार फाइनल लिस्ट तैयार की गई।

दूसरे अटेम्ट में कर दिखाया कमालImage Credit : Tnn and canva04 / 05

दूसरे अटेम्ट में कर दिखाया कमाल

श्वेता दीवान ने मीडिया में बताया कि ये उनका दूसरा अटेम्प्ट था, पहले प्रयास में वह मेंस परीक्षा के दिन ही मां बनने वाली थीं, ऐसे में उन्होंने प्री-डिलीवरी के बारे में सोचा ताकि परीक्षा को अटेम्ट किया जा सके। इस प्रयास में वे साक्षात्कार तक पहुंची, लेकिन फाइनल रिजल्ट में निराशा हाथ लगी। ऐसे मौके पर कुछ हार मान लेते हैं, जबकि श्वेता ने दूसरा प्रयास करने की ठानी, और ऐसी तैयारी दिखाई कि परीक्षा टॉप कर दिखाया।

परिवार ही सबसे बड़ी शक्तिImage Credit : Tnn and canva05 / 05

परिवार ही सबसे बड़ी शक्ति

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए श्वेता दीवान ने कहा कि परिवार का सपोर्ट लीजिए। परिवार आपको ताकत देता है, इसके अलावा फेल होने पर रुके नहीं, बस लगातार पढ़ाई जारी रखें, गाइडेंस और अच्छे मेंटर की सलाह लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!