Success Story : पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला, दिव्यांग लड़के ने 112वीं रैंक के साथ क्लीयर की UPSC परीक्षा

कहते हैं जहां हौसले बुलंद होते हैं, वहां तरक्की की राह खुद ब खुद बननी शुरू हो जाती है। बस चाहिए तो हिम्मत- कभी न हारने और झुकने वाली। इसी बात को साबित कर दिखाया है एक ऐसे शख्स ने, जिसने कभी भी शारीरिक अक्षमता की वजह से खुद को औरों से अलग नहीं समझा। बल्कि अपने आप को भीड़ से हटकर अलग तरीके से पेश किया। हम बात कर रहे हैं बुलंदशहर के मानवेंद्र की। जिसने कभी भी अपनी शारीरिक दुर्बलता को मेहनत और लगन के आड़े नहीं आने दिया और यूपीएससी (UPSC) जैसा देश का सबसे मुश्किल एग्जाम क्लीयर किया।

Authored by: कुसुम भट्टUpdated Dec 24 2025, 12:02 IST
देश की सबसे मुश्किल परीक्षा को किया क्रैकImage Credit : Instagram/Facebook01 / 06

देश की सबसे मुश्किल परीक्षा को किया क्रैक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा देश की सबसे मुश्किल परीक्षा मानी जाती है। इसे क्रैक करने के लिए सालों साल की मेहनत और लगन लगती है। मगर बुलंदशहर के मानवेंद्र ने साबित किया है कि अगर लगन सच्ची हो और दिल से मेहनत की जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है।

आसान नहीं थी ये राहImage Credit : Instagram/Facebook02 / 06

आसान नहीं थी ये राह

मानवेंद्र की सफलता की ये राह बिल्कुल भी आसान नहीं थी। पहले तो उन्हें शारीरिक रूप से काफी समस्याएं थीं। मां रेनु बताती हैं कि उन्हें बचपन में पता चला था कि मानवेंद्र को चलने-फिरने में बहुत परेशानी है। उन्हें बात करने में भी दिक्कत आती है।

मानवेंद्र का हाई IQImage Credit : Instagram/Facebook03 / 06

मानवेंद्र का हाई IQ

रेनु बताती हैं कि मानवेंद्र हर चीज को बहुत अच्छी तरह समझ लेते हैं। ऐसे में हमें समझ आया कि उनकी फिजिकल हेल्थ को स्ट्रॉन्ग करने की बजाय या ठीक करने की बजाय उनकी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दिया जा सकता है। उनके आईक्यू और इंटेलिजेंस को देखकर हमने उनपर काम करना शुरू किया।

मानवेंद्र ने चुनी मुश्किल राहImage Credit : Instagram/Facebook04 / 06

मानवेंद्र ने चुनी मुश्किल राह

10वीं क्लास तक आते-आते मानवेंद्र की ये बात तो हम समझ चुके थे कि वे बहुत होशियार हैं और वे साबित कर रहे हैं कि भगवान ने अगर कुछ छीना है तो बहुत कुछ दिया भी है। उन्होंने क्लास 12 में पढ़ाई के साथ-साथ JEE एडवांस में 63 रैंक हासिल की। 2024 में उन्होंने आईआईटी पटना से बीटेक पूरा किया।

पिता के निधन से टूटा दुखों का पहाड़Image Credit : Instagram/Facebook05 / 06

पिता के निधन से टूटा दुखों का पहाड़

मानवेंद्र के पिता का जब निधन हुआ था तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। लेकिन मां रेनू ने बेटे को टूटने नहीं दिया बल्कि उसकी हिम्मत बढ़ाई। रेनू सिंह नगर के एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं। मानवेंद्र ने पूरी तैयारी नानी के घर पर रहकर की।

IES ऑफिसर बने मानवेंद्र 06 / 06

IES ऑफिसर बने मानवेंद्र

मानवेंद्र ने भारतीय इंजनियरिंग सेवा आईईएस परीक्षा में 112वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। जिले के लाल मानवेंद्र ने दिखा दिया कि अगर आपके हौसले बुलंद हैं तो शारीरिक अक्षमता कभी भी आड़े नहीं आती है। आज मानवेंद्र एक IES (Indian Engineering Service) ऑफिसर बन चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!