डीआईजी से IG बनीं बिहार की ये लेडी सिंघम, नाम से ही कांपते हैं अपराधी

Lady Singham IPS Kim Sharma Success Story: हाल ही में बिहार सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात पांच सीनियर आईपीएस ऑफिसर को प्रमोशन दिया है। जिसमें एक नाम बिहार की लेडी सिंघम किम शर्मा भी शामिल हैं। सीआईएसएफ में डिप्टी इंस्पक्टर के पद पर तैनात किम के नाम से अपराधी थरथर कांपते हैं। एक बार वह एक लड़के की जमकर पिटाई के बाद चर्चा में थी। किम शर्मा के सफलता की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा है।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Dec 27 2025, 10:02 IST
पांच आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशनImage Credit : Twitter01 / 07

पांच आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन

बिहार सरकार के गृह विभाग ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दिया है। अधिसूचना के मुताबिक साल 2008 बैच के इन अधिकारियों को पुलिस उपमहानिरीक्षक यानी डीआईसी से पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है।

डीआईजी से आईजी बनीं बिहार की ये लेडी सिंघमImage Credit : Twitter02 / 07

डीआईजी से आईजी बनीं बिहार की ये लेडी सिंघम

इसमें एक नाम आईपीएस किम शर्मा का भी शामिल है। किम की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। फिर हिंदू कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद डीयू से एमफिल पूरा किया।

टीवी सीरियल से आया था आईपीएस बनने का ख्वाबImage Credit : Twitter03 / 07

टीवी सीरियल से आया था आईपीएस बनने का ख्वाब

किम के पिता प्रोफेसर हैं और मां गृहणी हैं। कहा जाता है कि टीवी सीरियल उड़ान से प्रेरित होकर किम ने आईपीएस बनने का फैसला किया था।

पहले प्रयास में क्रैक किया यूपीएससीImage Credit : Twitter04 / 07

पहले प्रयास में क्रैक किया यूपीएससी

किम ने साल 2008 में पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा क्रैक कर इतिहास रच दिया था। उन्होंने यहां 130वीं रैंक हासिल की थी। यूपीएससी ट्रेनिंग के बाद उन्हें बिहार कैडर मिला था।

नाम से ही कांपते हैं अपराधीImage Credit : Twitter05 / 07

नाम से ही कांपते हैं अपराधी

वह अपने सख्त कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भागलपुर में एसपी के तौर पर काम किया। इसके बाद पटना सिटी की एसपी भी रही हैं। किम ने कई कुख्यात अपराधियों को पकड़कर जेल भिजवाया है।

अब डीआईजी से आईजीImage Credit : Twitter06 / 07

अब डीआईजी से आईजी

बता दें किम लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। वह पहले NHRC में DIG थी। अब वह CISF में डीआईजी हैं। वहीं अब उन्हें आईजी के पद पर प्रमोशन दिया गया है।

इन ऑफिसर्स का भी प्रमोशनImage Credit : Twitter07 / 07

इन ऑफिसर्स का भी प्रमोशन

इसके अलावा उपेंद्र कुमार शर्मा, सत्य वीर सिंह, विकास बर्मन और निताशा गुड़िया ऑफिसर्स को भी प्रमोशन दिया गया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!