KBC 16 के हालिया एपिसोड में राम किशोर नाम के कंटेस्टेंट से क्रिकेट से जुड़ा आसान सा सवाल पूछ लिया गया। हालांकि सवाल कठिन है या आसान? यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको उसे सेक्टर की जानकारी है या नहीं।
लेकिन तब भी भारत में क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिससे जुड़ी बेसिक जानकारी उन लोगों को भी है, जिनके पास क्रिकेट देखने का समय नहीं है।
KBC 16 में राम किशोर जी से एक ऐसा ही सवाल पूछ लिया गया, जिसमें उन्होंने दो लाइफलाइन गंवा दी। सवाल 80000 रुपये के लिए था, पहले तो कंटेस्टेंट ने 'फोन अ फ्रेंड' का इस्तेमाल करके अपने दोस्त को फोन लगाया, फिर दूसरी लाइफलाइन यानी 'डबल डिप' का भी इस्तेमाल किया।
IPL 2024 में ऐसा कौन सा कप्तान था, जिसने भारत के लिए आज तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। इसके लिए चार ऑप्शन भी दिए गए - श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और ऋषभ पंत
डबल डिप नाम की लाइफलाइन में दो बार आंसर करने का मौका होता है, पहले तो KBC Contestant ने श्रेयस अय्यर का नाम लिया, जो कि गलत जवाब था, इसके बाद संजू सैमसन का नाम लिया, जो कि सौभाग्य से सही साबित हुआ।