रश्मिका राव को साल 2019 की यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता हासिल हो गई। उन्हें 534 रैंक प्राप्त हुआ। SC कैटेगरी में उन्हें IPS सर्विस मिला। रश्मिता को महाराष्ट्र कैडर मिला।
आईपीएस रश्मिता राव मूलरूप से तेलंगाना की रहने वाली हैं। शुरू से पढ़ाई में अव्वल रश्मिता की स्कूलिंग उनके होम टाउन से ही हुई है। रश्मिता राव के पिता चाहते थे कि उनकी बेटी सिविल सर्विस में जाए।
रश्मिता बताती हैं कि स्कूल में एक IAS अधिकारी के विजिट ने उन्हें सिविल सर्विस के लिए मोटिवेट किया था, लेकिन बाद में वो इंजीनियर बनना चाहती थीं। पिता के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने सिविल सर्विस को चुना।
स्कूलिंग के बाद IIT JEE एग्जाम क्रैक कर लिया। इसके बाद रश्मिता को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी IIT कानपुर में एडमिशन लिया। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने IIM कोझिकोड में एडमिशन लिया।
IIM कोझिकोड से डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंन रिजर्व बैंक में निकली एक वैकेंसी के लिए आवेदन किया। इसमें उनका चयन भी हो गया और वो RBI में जॉब करने लगीं। आरबीआई में नौकरी के साथ ही उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की।
रिजर्व बैंक की नौकरी छोड़कर रश्मिता पूरी तरह यूपीएससी में लग गईं। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। साल 2019 यूपीएससी की परीक्षा दी और उनका चयन आईपीएस कैडर के लिए हो गया।
आईपीएस रश्मिता राव सबसे ज्यादा चर्चा में तब आईं जब उन्होंने पिछले साल नागपुर में IPL सट्टेबाजों के खिलाफ एक्शन लिया। 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ उन्होंने लाखों रुपये जब्त कर लिए।