Indian Railway Facts: ट्रेन के गेट के पास वाली खिड़की पर ही क्यों लगी होती है सबसे ज्यादा रॉड ?

आपने ट्रेन से यात्रा तो कई बार की होगी। ट्रेन हो, बस हो या फिर प्लेन, अकसर यात्रा करते हुए विंडो सीट की ही चाहत रहती है। ताकि सफर खिड़की से नजारे देखते हुए आराम से बीत जाए। ट्रेन से जब आप यात्रा करते होंगे तो आपको भी विंडो सीट ही पसंद होगी। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रेन में सबसे ज्यादा रॉड विंडो सीट की तरफ ही क्यों लगी होती हैं ?

Authored by: कुसुम भट्टUpdated Jan 25 2026, 10:53 IST
दरवाजे के पास वाली खिड़की पर क्यों होती है ज्यादा रॉड ? 01 / 07

दरवाजे के पास वाली खिड़की पर क्यों होती है ज्यादा रॉड ?

आपने इस बात पर ध्यान तो दिया ही होगा कि ट्रेन के गेट के पास वाली खिड़की पर ज्यादा रॉड लगी होती है। जबकि अन्य खिड़कियों पर ऐसा नहीं होता। तो इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है?

इसलिये लिया बड़ा फैसलाImage Credit : Canva02 / 07

इसलिये लिया बड़ा फैसला

दरअसल, ट्रेन में पहले चोरी आम बात थी। आज के समय में भी ट्रेन में चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में रेलवे ने फैसला लिया कि गेट के पास वाली खिड़की में ज्यादा रॉड बनाई जाएंगी।

अन्य खिड़कियों पर क्यों कम होती है संख्या ? Image Credit : Canva03 / 07

अन्य खिड़कियों पर क्यों कम होती है संख्या ?

मगर आपके मन में अब सवाल आ रहा होगा कि अगर चोरी की इतनी घटनाएं होती हैं तो फिर रेलवे ने अन्य खिड़कियों में रॉड की संख्या कम क्यों रखी? तो इसके पीछे की वजह आपको बताते हैं।

चोरों के लिए था काफी आसानImage Credit : Canva04 / 07

चोरों के लिए था काफी आसान

दरअसल, जब भी ट्रेन किसी अन्य रास्ते पर खड़ी होती है तो तब कोच के गेट के पास वाली खिड़की में हाथ डालकर चोरी करना चोरों के लिए काफी आसान हो जाता था।

ये है वजहImage Credit : Canva05 / 07

ये है वजह

चोर गेट पर बनी सीढ़ियों पर चढ़ते थे और खिड़की पर हाथ डालकर सामान आराम से चुरा लिया करते थे। इससे वे बच भी जाते थे। बाकी खिड़कियों से कुछ चुरा पाना ऊंचाई के चलते काफी मुश्किल हो जाता था। मगर गेट के पास वाली खिड़की से आसान होता था।

अच्छा साबित हुआ रेलवे का ये फैसला Image Credit : Canva06 / 07

अच्छा साबित हुआ रेलवे का ये फैसला

चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने गेट के पास वाली खिड़कियों में रॉड ज्यादा लगाने का फैसला लिया। रेलवे का ये फैसला काफी अच्छा भी साबित हुआ।

इससे क्या हुआ फायदा? Image Credit : Canva07 / 07

इससे क्या हुआ फायदा?

अब रॉड ज्यादा होने से चोरों के लिए खिड़की में हाथ डालना काफी मुश्किल हो गया था। इससे चोरी की घटनाओं में काफी गिरावट आई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!