भारत का रेल नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। देशभर में सात हजार तीन सौ से भी ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं। यहां पर लाखों यात्री एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि एक जिला ऐसा भी है, जहां पर सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन मौजूद हैं।
चलिये जानते हैं कि भारत का वो कौन सा जिला है, जहां पर 47 स्टेशन मौजूद हैं।
ये जिला है उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला। जहां पर इतने ज्यादा रेलवे स्टेशन होने की वजह है कि उत्तर मध्य रेलवे का मुख्यालय है।
उत्तर भारत के रेलव नेटवर्क का बड़ा हब है। बड़े शहर होने और यातायात की भारी मांग होने की वजह से छोटे-बड़े स्टेशन यहां की जरूरत हैं।
प्रयागराज में कुल मिलाकर 47 रेलवे स्टेशन हैं। और यहां रोजाना यात्रियों की भीड़ रहती है।
यहां के बाहर प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं- प्रयागराज जंक्शन, नैनी जंक्शन, प्रयागराज संगम, सुबेदारगंज, फाफामऊ और झूंसी।
उत्तर प्रदेश में भारत के सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं। यहां पर 1200 से भी ज्यादा स्टेशन मौजूद हैं। ऐसे में ये राज्य सबसे बड़ा और व्यापक रेलवे नेटवर्क वाला राज्य बन जाता है।