पुलिस शब्द से आप सब परिचित होंगे। पुलिस देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती है। पुलिस का काम जनता को आंतरिक अनैतिक गतिविधियों से बचाना होता है।
राज्य सरकार आए दिन अपने यहां पर पुलिस विभाग में कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। बता दें किसी भी राज्य सरकार के पुलिस बल का मुखिया डीजीपी होता है।
पुलिस विभाग में रैंक वाइज चयन प्रक्रिया अलग अलग होती है। यहां कांस्टेबल व एसआई के पद पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाता है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाते हैं।
अधिकतर लोगों का सवाल होता है कि पुलिस की ड्यूटी कितने घंटे की होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तैयार रहती है।
वहीं पुलिस के सैलरी की बात करें तो यहां पदानुसार अलग-अलग सैलरी होती है। यूपी पुलिस कांस्टेबल का वेतन पे बैंड 5200 से लेकर 20,200 ग्रेड पे 2000 और नए वेतनमान पे मैट्रिक्स 21,700 रुपये मिलता है। इसके अलावा मकान का किराया, टीए, डीए समेत विशेष सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि प्रमोशन के साथ ही वेतन में बढ़ता जाता है।