इस राज्य में चलती हैं सबसे अधिक Metro, जानें सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क कहां है?

General Knowledge Quiz: भारत में मेट्रो का विस्तार जिस तेजी से हो रहा है, वह किसी क्रांति से कम नहीं है। 1984 में कोलकाता की गलियों से शुरू हुआ यह सफर आज देश के 20 से अधिक शहरों की लाइफलाइन बन चुका है। मेट्रो ने न केवल परिवहन के तरीके को बदल दिया है, बल्कि इसने लोगों के समय की कीमत को भी पहचान दी है।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Jan 13 2026, 18:40 IST
आज मेट्रो परिवहन का दूसरा नाम बन चुकी है। जाम की झंझट से मुक्ति, समय की बचत और एसी के आरामदायक सफर ने इसे हर वर्ग की पहली पसंद बना दिया है। साल 2014 तक जहां मेट्रो सेवा केवल 5 शहरों तक सीमित थी, वहीं अब भारत के 26 से अधिक शहरों में मेट्रो ट्रेनें अपनी रफ्तार भर रही हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत के 28 राज्यों में से वह कौन-सा राज्य है, जहां सबसे अधिक शहरों में मेट्रो दौड़ती है? बहुत से लोग इसका जवाब 'दिल्ली' देंगे, लेकिन यहां एक दिलचस्प मोड़ है। लेकिन हम उस राज्य की बात कर रहे हैं जिसके सबसे अधिक शहरों में मेट्रो सेवा है। आइए जानें -  Image Credit : Canva01 / 08

आज मेट्रो परिवहन का दूसरा नाम बन चुकी है। जाम की झंझट से मुक्ति, समय की बचत और एसी के आरामदायक सफर ने इसे हर वर्ग की पहली पसंद बना दिया है। साल 2014 तक जहां मेट्रो सेवा केवल 5 शहरों तक सीमित थी, वहीं अब भारत के 26 से अधिक शहरों में मेट्रो ट्रेनें अपनी रफ्तार भर रही हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत के 28 राज्यों में से वह कौन-सा राज्य है, जहां सबसे अधिक शहरों में मेट्रो दौड़ती है? बहुत से लोग इसका जवाब 'दिल्ली' देंगे, लेकिन यहां एक दिलचस्प मोड़ है। लेकिन हम उस राज्य की बात कर रहे हैं जिसके सबसे अधिक शहरों में मेट्रो सेवा है। आइए जानें -

इस राज्य में चलती है सबसे ज्यादा मेट्रोImage Credit : Canva02 / 08

इस राज्य में चलती है सबसे ज्यादा मेट्रो

​बता दें कि भारत के 28 राज्यों में जिस राज्य में मेट्रो का मकड़ा जाल फैला हुआ है, वो देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य और सबसे अधिक जिलों वाला राज्य 'उत्तर प्रदेश' है।​

परिवहन क्षेत्र में विकास करता उत्तर प्रदेश Image Credit : Canva03 / 08

परिवहन क्षेत्र में विकास करता उत्तर प्रदेश

​उत्तर प्रदेश परिवहन क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। लोगों को यात्रा का बेहतर अनुभव देने के लिए राज्य के कई शहरों में मेट्रो की सेवा शुरू की गई है। वहीं कई शहर ऐसे भी हैं, जिसमें मेट्रो का काम जारी है और कई शहरों में मेट्रो शुरू करने की योजना बनाई गई है।​

यूपी की सबसे पुरानी मेट्रो Image Credit : Canva04 / 08

यूपी की सबसे पुरानी मेट्रो

​उत्तर प्रदेश की सबसे पहली मेट्रो लखनऊ मेट्रो है, जिसकी शुरुआत 2017 में हुई थी।​

यूपी के किन शहरों में चालू है मेट्रो Image Credit : Canva05 / 08

यूपी के किन शहरों में चालू है मेट्रो

​लखनऊ मेट्रो के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन - 2019), गाजियाबाद मेट्रो (2011 में वैशाली तक ब्ल्यू लाइन मेट्रो, उसके बाद 2019 तक शहीद स्थल), कानपुर मेट्रो 2021 और आगरा मेट्रो 2024 में शुरू हुई।​

यूपी के किन शहरों में चालू है मेट्रो Image Credit : Canva06 / 08

यूपी के किन शहरों में चालू है मेट्रो

​यूपी के मेरठ में रैपिड रेल के साथ मेट्रो का काम तेजी से जारी है। जल्द से जल्द काम पूरा कर इसे शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।​

इन शहरों में मेट्रो का कार्य जारी Image Credit : Canva07 / 08

इन शहरों में मेट्रो का कार्य जारी

​यूपी के गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में मेट्रो योजना प्रस्तावित है। इन तीनों शहरों में अभी मेट्रो का काम शुरू नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारा जाएगा।​

देश का सबसे मेट्रो नेटवर्कImage Credit : Canva08 / 08

देश का सबसे मेट्रो नेटवर्क

​भले ही कोलकाता में सबसे पहले मेट्रो चली है और उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध है, लेकिन फिर दिल्ली देश का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है। दिल्ली में मेट्रो सेवा की शुरुआत 2002 में हई थी। दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 395 Km का है और शहर में करीब 289 मेट्रो स्टेशन है। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!