ये कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बेसिक समझ देता है। इसमें AI टूल्स का उपयोग, प्रॉम्प्ट लिखना और जिम्मेदारी से AI इस्तेमाल करने जैसे सब्जेक्ट्स शामिल हैं। शुरुआती छात्रों के लिए ये अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
डेटा एनालिसिस और डेटा विजुएलाइजेशन सीखने के इच्छुक छात्रों के बीच ये कोर्स काफी पॉपुलर है। इसमें डेटा को समझना, साफ करना और उससे इनसाइट्स निकालना सिखाया जाता है।
आईटी सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए ये कोर्स नेटवर्किंग, ऑपरेटिंग सिस्टम और साइबर सिक्योरिटी की बुनियादी जानकारी देता है।
माइक्रोसॉफ्ट लर्न प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ये फ्री लर्निंग पाथ AI, मशीन लर्निंग, NLP और Azure AI की शुरुआती जानकारी देता है। ये AI-900 परीक्षा की तैयारी में मदद भी करता है।
ये कोर्स क्लाइड कंप्यूटिंग है, जो आज के टाइम में तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। माइक्रोसॉफ्ट के फ्री क्लाउड कोर्स Azure और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की बुनियादी समझ विकसित करते हैं।
इन कोर्सेज से सीवी और लिंक्डइन प्रोफाइल मजबूत होगी। एआई और टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई स्किल्स सीखने का मौका मिलेगा। घर बैठे आप अपने तरीके से पढ़ाई कर सकते हैं और साथ ही इंटर्नशिप और नौकरी के लिए प्रोफाइल भी बेहतर बन सकती है।