मुस्कान ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल की है। साथ ही उन्होंने डीएसपी उम्मीदवारों में 10वीं रैंक पाई और अब उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (DSP) का पद मिला है। उनका अगला लक्ष्य यूपीएससी है।
हालांकि मुस्कान के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है। भोपाल के बैरागढ़ कस्बे के एक साधारण से घर में पली बढ़ी मुस्कान ने कड़ी मेहनत व संघर्ष से इस मुकाम को हासिल किया है। एक इंटरव्यू के दौरान मुस्कान ने बताया कि उनके पिता बड़ी मुश्किल से उनकी हर जरूरत को पूरा किया है। खुद आर्थिक संकट से जूझते रहे लेकिन उनकी पढ़ाई पर कभी कोई आंच नहीं आने दी।
मुस्कान ने भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) से बी.टेक किया। वह पढ़ाई में शुरू से ही अच्छी थी। लेकिन सफलता के रास्ते पर उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में मुस्कान ने बताया कि यह मेरा MPPSC की परीक्षा का चौथा अटेम्प्ट था। कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका कैंपस प्लेसमेंट गुजरात की एक कंपनी में हुआ। वहां उन्होंने नौकरी की ताकि पिता की मदद हो सके। इसी बीच उन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली। इसके बाद पिता ने उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा। कुछ महीनों बाद मुस्कान ने नौकरी छोड़ दिया और मेन्स की तैयारी में लग गई थी।
बता दें पहली बार मुस्कान ने 2021 में ही परीक्षा क्वालीफाई कर लिया था। इसके बाद इंदौर में ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी। वहीं 2022 और 2023 के परिणाम अभी आने बाकी हैं। हालांकि 2024 में उनका नाम टॉपर लिस्ट में दर्ज हो चुका है।