​स्कूल में डॉ विकास दिव्यकीर्ति को इस विषय से थी नफरत, कम आते थे नंबर

Dr Vikas Divyakirti: ​दृष्टि IAS कोचिंग के फाउंडर डॉ विकास दिव्यकीर्ति आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। देश के लाखों यूपीएससी एस्पिरेंट्स उनसे प्रेरणा लेते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि यूपीएससी की तैयारी कराने वाले आपके पसंदीदा टीचर डॉ. विकास दिव्यकीर्ति को कौन सा विषय कम पसंद है?

Curated by: अंकिता पाण्डेयUpdated Aug 11 2024, 14:55 IST
​लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा​Image Credit : Instagram01 / 05

​लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा​

​दृष्टि IAS कोचिंग के फाउंडर डॉ विकास दिव्यकीर्ति आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। यूपीएससी की तैयारी कराने के साथ ही वह युवाओं को मोटिवेट भी करते हैं। उनकी कही हुई बातें बच्चों से लेकर बड़ों तक के जीवन में गहरा असर डालती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो खूब पसंद और शेयर किए जाते हैं।

​​विकास दिव्यकीर्ति को नहीं पसंद ये विषय​Image Credit : Instagram02 / 05

​​विकास दिव्यकीर्ति को नहीं पसंद ये विषय​

​ऐसे में क्या आप ये जानते हैं कि आपके पसंदीदा टीचर डॉ. विकास दिव्यकीर्ति को कौन सा विषय कम पसंद है? दरअसल, एक इंटरव्यू में विकास सर ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनको हमेशा से केमिस्ट्री विषय से नफरत रही है।​

​​केमिस्ट्री में कम आते थे नंबर​Image Credit : Instagram03 / 05

​​केमिस्ट्री में कम आते थे नंबर​

​डॉ. विकास दिव्यकीर्ति को स्कूल के दिनों में केमिस्ट्री विषय में काफी कम नंबर मिलते थे। एक बार उन्हें केमिस्ट्री में सिर्फ 7 नंबर मिले थे, जिसे मौका मिलने पर उन्होंने बदलकर 47 कर दिया था। हालांकि, बाद में जब इस बात का खुलासा हुआ तो घर पर उनकी खूब पिटाई भी हुई थी।​

​​डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की एजुकेशन​Image Credit : Instagram04 / 05

​​डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की एजुकेशन​

​एजुकेशन की बात करें तो डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है। फिर उन्होंने हिंदी साहित्य में MA, M.Phil और PhD भी किया है।​

​​दृष्टि IAS कोचिंग की शुरुआत​Image Credit : Instagram05 / 05

​​दृष्टि IAS कोचिंग की शुरुआत​

​डॉ. विकास दिव्यकीर्ति साल 1996 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा भी क्रैक कर चुके हैं। इस परीक्षा में उन्होंने 384वीं रैंक हासिल की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर दृष्टि IAS कोचिंग की शुरुआत की।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!