अरविंद केंजरीवाल की जगह दिल्ली के नई मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। आप मंत्री आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने जा रही हैं।
ऐसे में यहां आप दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के एजुकेशन क्वालिफिकेशन, स्कूल व कॉलेज के बारे में जान सकते हैं।
बता दें आतिशी के पिता प्रोफेसर विजय कुमार सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे। आतिशी ने अपनी स्कूल शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से पूरी की।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स किया। फिर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में शेनिंग स्कॉलरशिप प्राप्त कर मास्टर की डिग्री हासिल की।
इसके बाद उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के बाद ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।
कहा जाता है कि आतिशी अरविंद केजरीवाल की सबसे भरोसेमंद मंत्रियों में से एक हैं। मौजूदा सरकार में आतिशी ने शिक्षा, जल, वित्त, पीडब्ल्यूडी, बिजली, कानून समेत कुल 14 मंत्रालय का पदभार संभाल है।