बबीता मैम कहती हैं कि 2024 बीत गया और तैयारी करने वाले छात्रों को ये एनालिटिक्स करने की जरूरत है कि आपने 2024 में अपनी तैयारी के लिए क्या किया? या खुद को बेहतर बनाने के लिए क्या कदम लिए। क्यों जो छात्र इस तरह से सोचेगा वही इस साल बेहतर प्रदर्शन कर पाएगा।
बबीता मैम कहती हैं कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले ज्यादातर छात्रों की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होगी।
18 से 27 वर्ष वो उम्र है, जब आपकी पर्सनैलिटी पूरी तरह नहीं बनती है। और जो लोग इस उम्र से गुजर रहे हैं, उनके लिए ये नाजुक समय है।
बबीता मैम ने बताया कि पर्सनैलिटी आस पास के माहौल व आपके ग्रैब करने की क्षमता से बनती है।
अगर आप इस उम्र में बुरे लोगों के साथ उठना बैठना बनाएंगे, तो आप भी अपना समय खराब करेंगे जबकि जो लोग अच्छे, अनुभवी या ऐसे लोगों के साथ रहेंगे जो पढ़ाई को पसंद करते हैं, पॉजिटिव रहते हैं, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं, वे लोग तेजी से सफलता की ओर बढ़ेंगे।