सैनिक स्कूल 'सैनिक स्कूल सोसायटी, जो रक्षा मंत्रालय के अधीन है' के अंतर्गत काम करता है तो वहीं आर्मी स्कूल 'आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी' के अंतर्गत संचालित है।
सैनिक स्कूल देश के बोर्डिंग स्कूलों में शामिल है। यहां छात्र कैंपस में रहते हैं और पढ़ाई करते हैं। बोर्डिंग स्कूल में आत्मनिर्भर और अनुशासन से रहना सिखाया जाता है।
क्या सैनिक स्कूल की तरह ही आर्मी स्कूल भी बोर्डिंग स्कूल है? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है। इसके पीछे की वजह है इस स्कूल का नाम। लेकिन बता दें कि आर्मी स्कूल बोर्डिंग स्कूल नहीं है। आर्मी स्कूल डे स्कूल है, जिसमें छात्र घर से स्कूल जाता है और छुट्टी होने पर वापस घर आ जाते हैं।
डे स्कूल की तुलना में बोर्डिंग स्कूल के नियम अधिक सख्त होते हैं। बोर्डिंग एक आवासीय ढांचा है और डे स्कूल में घर से आना जाना होता है। बोर्डिंग में 24 घंटे आप वार्डन और टीचर की देखरेख में होते हैं।
डे स्कूल में बच्चा परिवार के समय के अनुसार कार्य करता है। जबकि बोर्डिंग में सुबह जल्दी उठना और रात में समय से सोने के साथ पढ़ाई और खेलने का समय भी तय होता है। उसे हर नियम का पालन करना होता है।
बता दें कि आर्मी स्कूल का उद्देश्य सेना के कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के बच्चों को क्वालिटी और स्टेबल शिक्षा प्रदान करना है। यहां अनुशासन के साथ छात्रों को भविष्य के लिए तैयार किया जाता है।