एजुकेशन

AIIMS BSc Paramedical Result 2026: एम्स ने जारी किया बीएससी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, aiimsexams.ac.in पर ऐसे करें चेक

AIIMS नई दिल्ली ने BSc Paramedical 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 4 जुलाई 2026 को आयोजित इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से इन्हें चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

AIIMS BSc Paramedical Result 2026

AIIMS BSc Paramedical Result 2026: AIIMS नई दिल्ली ने BSc Paramedical 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 4 जुलाई 2026 को आयोजित इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से इन्हें चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ AIIMS ने मेरिट लिस्ट और रैंक लिस्ट भी अपलोड कर दी है। जिनका नाम मेरिट में होगा, वही आगे काउंसलिंग में बैठ पाएंगे।

AIIMS BSc Paramedical Result 2026 Pdf में आपको ये डिटेल दिखेगी:

  • रोल नंबर
  • कैटेगरी
  • ऑल इंडिया रैंक
  • परसेंटाइल
  • सिलेक्शन स्टेटस

AIIMS BSc Paramedical Result 2026 How to Check

एम्स बीएससी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कैसे करें चेक?

  • सबसे पहले aiimsexams.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Results सेक्शन में जाएं।
  • Academic Courses पर क्लिक करें
  • AIIMS BSc Paramedical Result 2026 लिंक खोलें
  • स्क्रीन पर PDF खुल जाएगी।
  • अपना रोल नंबर सर्च करें
  • PDF डाउनलोड करके सेव कर लें

काउंसलिंग कब होगी?

रिजल्ट के बाद अब काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द ही वेबसाइट पर आएगा। AIIMS खुद डेट, प्रोसेस और जरूरी गाइडलाइंस जारी करेगा। काउंसलिंग के लिए ये डॉक्यूमेंट रेडी रखें: एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड / रजिस्ट्रेशन स्लिप, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट + सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र - अगर SC/ ST/ OBC/ EWS हैं तो, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, वैध फोटो ID - आधार, पैन आदि, PwBD सर्टिफिकेट - अगर लागू हो तो

फाइनल एडमिशन के समय सभी डॉक्यूमेंट के ओरिजिनल भी लेकर जाने होंगे। रिजल्ट आ गया है तो अब काउंसलिंग की तैयारी शुरू कर दो। लेटेस्ट अपडेट के लिए aiimsexams.ac.in पर नजर बनाए रखें।

एम्स बीएससी पैरामेडिकल परीक्षा क्‍या है?

AIIMS BSc Paramedical Exam यानी एम्स बीएससी पैरामेडिकल परीक्षा: ये परीक्षा AIIMS नई दिल्ली द्वारा कराई जाती है। ये एक राष्ट्रीय स्तर की एंट्रेंस परीक्षा है। इस परीक्षा के जरिए पूरे देश में मौजूद AIIMS के अलग-अलग कैंपस में BSc पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन मिलता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article