भारत में राजस्थान अपने विशाल रेगिस्तान, ऐतिहासिक किले और महल, समृद्ध संस्कृति, और स्वादिष्ट व्यंजन के लिए प्रसिद्ध है ही लेकिन इसके अलावा राजस्थान अपने रंगीन शहरों के लिए फेमस है। (फोटो: Canva)
लेकिन क्या आप राजस्थान के उस शहर के बारे में जानते हैं जिसे ब्लू सिटी ऑफ इंडिया कहा जाता है? अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं। (फोटो: istock)
राजस्थान के जोधपुर शहर को ब्लू सिटी (Blue City of India) कहा जाता है, क्योंकि इसके पुराने शहर के अधिकांश घर नीले रंग से रंगे हुए हैं। (फोटो: Canva)
यह नीला रंग न केवल देखने में सुंदर लगता है, बल्कि इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है जिसके बारे में आप शायद ही जानते हो। (फोटो: istock)
कुछ लोगों का मानना है कि नीला रंग, विशेष रूप से कॉपर सल्फेट और चूने के साथ मिलाया हुआ, दीमक और अन्य कीटों को दूर रखने में मदद करता है। (फोटो: Canva)
दीमक जोधपुर के घरों को नुकसान पहुंचाते हैं, और नीला रंग दीमक को भगाने का एक तरीका हो सकता है। (फोटो: Canva)
यह शहर अपनी ऐतिहासिक इमारतों, विशेष रूप से मेहरानगढ़ किले और उम्मेद भवन पैलेस के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, जोधपुर अपने स्वादिष्ट व्यंजनों, जैसे मखनिया लस्सी, मिर्ची बड़ा और प्याज कचौरी के लिए भी जाना जाता है। (फोटो: Canva)